फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Thousands evacuated as river dams break in central Michigan

अमेरिका: मिशिगन में भारी बारिश, बांध टूटने से आई बाढ़, हजारों लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजा

Thu, 21 May 2020 12:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, मिडलैंड
वर्ल्ड डेस्क, मिडलैंड Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
America : Thousands evacuated as river dams break in central Michigan
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में कोरोना संकट के बीच एक और संकट की स्थिति बन गई है। यहां के मध्य क्षेत्र मिशिगन में तेज बारिश के कारण बुधवार को दो बांधों के टूटने से बाढ़ की स्थिति बन गई। इसके चलते हजारों लोगों को निचले इलाकों से निकालकर ऊंचे स्थानों पर भेजा गया। इसके साथ ही शहर में नौ फीट तक पानी भरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को को मिडलैंड काउंटी की टिट्टाबावसी नदी और उससे जुड़ी झीलों के किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को इलाके से निकाला गया है। शहर के निचले इलाकों की सड़कें, पार्किंग स्थल और घरों-होटलों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि भारी बारिश के चलते डेट्रायट के उत्तर-पश्चिम में लगभग 140 मील की दूरी पर स्थित ईडनविल बांध और सैनफोर्ड बांध टूट गए थे, जिसके चलते कई शहरों में बाढ़ के हालात बन गए। इसके बाद करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध टूटने से पानी तेजी से शहरों की ओर बढ़ा। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ने टिट्टाबावसी नदी के पास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की। सरकार ने भी मिडलैंड काउंटी में आपातकालीन स्थिति की घोषणा की।  गवर्नर व्हिटमर ने कहा कि बांध टूटने से डाउनटाउन मिडलैंड शहर में लगभग 42 हजार लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए वहां विशेष रूप से गंभीर बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

अगले 12 से 15 घंटे के अंदर, मिडलैंड शहर लगभग 9 फीट पानी भरने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार भारी बारिश से टिट्टाबावसी नदी में जल स्तर 30.5 फीट (9.3 मीटर) से बढ़कर बुधवार सुबह तक 38 फीट (11.6 मीटर) तक आ गया था। बता दें कि ईडनविल बांध का निर्माण सन 1924 में हुआ था। वहीं, सैनफोर्ड बांध का निर्माण 1925 में हुआ था।

कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका के मिशिगन में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच राहत कार्य जारी है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के हॉटस्पॉट मिशिगन के मिडलैंड काउंटी क्षेत्र में कोरोना के मामले और बढ़ सकते हैं।


मिडलैंड में अभी तक कोरोना के केवल 80 मामले सामने थे, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पूरे मिशिगन में कोरोना के करीब 52 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed