{"_id":"5d592c798ebc3e89d112e35a","slug":"america-taliban-peace-talks-will-not-affect-because-of-taliban-chief-brother-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष नेता के भाई की मौत पर बोला तालिबान, अमेरिका के साथ शांति वार्ता पर नहीं पड़ेगा असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शीर्ष नेता के भाई की मौत पर बोला तालिबान, अमेरिका के साथ शांति वार्ता पर नहीं पड़ेगा असर
Sun, 18 Aug 2019 04:16 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 18 Aug 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगान तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में उसके सरगना मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा के भाई के मारे जाने से अमेरिका के साथ उसकी शांति वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
क्वेटा से 25 किलोमीटर दूर कुचलाक इलाके में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए भीषण विस्फोट में सात लोग मारे गए थे। मरने वालों में तालिबान सरगना का भाई भी शामिल था। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि मस्जिद के भीतर आईईडी रखा गया था। पुलिस के अनुसार इस आईईडी में लगभग 10 किलोग्राम विस्फोटक था। अफगान तालिबान ने शनिवार को पुष्टि की कि हैबतुल्ला का छोटा भाई हाफिज अहमदुल्ला शुक्रवार को हुए हमले में मारा गया।
विज्ञापन
इसने कहा कि इस घटना की वजह से अमेरिका के साथ शांति वार्ता प्रभावित नहीं होगी। तालिबान के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि अहमदुल्ला मस्जिद का इमाम था। उपलब्ध सूचना के अनुसार, बम विस्फोट के समय तालिबान सरगना मस्जिद में मौजूद नहीं था। नमाज पढ़ा रहा उसका भाई इस विस्फोट में मारा गया और उसका बेटा घायल हो गया।
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि हमला अफगान तालिबान के नेता को मारने के उद्देश्य से किया गया हो। तालिबान सरगना के भाई के मारे जाने की घटना ऐसे समय हुई है जब आतंकी समूह और अमेरिका के बीच वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है।