फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america : survey showed that 1 in 4 delivery drivers admit to tasting food before delivering it

सर्वे: चार में से एक फूड डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने से पहले चख लेता है

Tue, 30 Jul 2019 10:00 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 30 Jul 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
america : survey showed that 1 in 4 delivery drivers admit to tasting food before delivering it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों का हर चार में से एक डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने से पहले खाना चखता है या खा लेता है। अमेरिका में चार कंपनियों के 500 डिलीवरी ब्वॉय पर किए गए सर्वे में ये नतीजे सामने आए हैं।

विज्ञापन


सर्वे अमेरिका के खाद्य विभाग ने किया था। विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले लंबे समय से डिलीवरी ब्वॉय की शिकायतें मिल रही थीं। ज्यादातर उपभोक्ताओं ने शिकायत में कहा था कि उन्हें ठंडा और कम खाना मिलता है।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने उबर ईट्स, ग्रबहब, डोरडैश और पोस्ट मैट्स एप के फूड डिलीवरी एप के डिलीवरी ब्वॉय पर सर्वे किया। इसमें सामने आया कि महज 20 मिनट की दूरी का ऑर्डर पहुंचाने में डिलीवरी ब्वॉय औसत 40 तक मिनट समय लेते हैं। जबकि कुछ ड्राइवर खाना पहुंचाने में करीब 70 मिनट तक ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उपभोक्ताओं को ठंडा खाना मिलता है। इतना ही नहीं खाना ऑर्डर करने पर ज्यादातर उपभोक्ताओं को खाने की पैंकिंग ढीली या खुली मिली। कुछ ग्राहकों को खाना कम भी मिला। 

इस सर्वे के लिए यूएस फूड्स ने 1,518 अमेरिकी लोगों का सर्वेक्षण किया, जिन्होंने कहा कि उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप्प का प्रयोग किया है। वहीं, 500 अमेरिकी लोगों का भी सर्वेक्षण किया गया जिन्होंने कम से कम एक फूड डिलीवरी ऐप्प के लिए काम किया हो।

सर्वे में पाया गया कि औसत अमेरिकी के स्मार्टफोन में दो फूड डिलीवरी ऐप्प होते हैं, जिसमें से वे महीने में लगभग तीन बार ऑर्डर करते हैं। सबसे लोकप्रिय ऐप्स में उबर  ईट्स, ग्रबहब, डोरडैश और पोस्टमेट्स शामिल हैं। ये सभी ऐप्स का लोगों के घरों के पास स्थित रेस्तरां और दुकानों से साझेदारी हैं।


इस सर्वे में शामिल 25 प्रतिशत डिलीवरी ब्वॉय ने स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राहकों का खाना चखा है। इस सर्वे में सामने आया कि 46 प्रतिशत लोग ऑफर देखकर ही खाना ऑर्डर करते हैं। सर्वे के मुताबिक, 54 प्रतिशत लोग अपने पसंदीदा होटल से ही खाना मंगाते हैं। जबकि 46 प्रतिशत लोग होटल का ऑफर देखकर या खाने की फोटो देखकर ऑर्डर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed