फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America spoke on Indo-China border dispute, China has been threatening for a long time, we are with India

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोला अमेरिका, लंबे समय से धमकियां देता रहा है चीन, हम भारत के साथ

Tue, 02 Jun 2020 08:11 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 02 Jun 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
America spoke on Indo-China border dispute, China has been threatening for a long time, we are with India
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि चीनी सैन्य क्षमताओं का खतरा देखते हुए अमेरिका निश्चित ही भारत समेत दुनिया भर के कई साझेदार देशों के साथ हाथ मिला सकता है। उन्होंने कहा, चीनी सेना ने जो तरक्की की है वह सच है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ा रहे हैं। हमारा रक्षा मंत्रालय इस खतरे को समझने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हमारा रक्षा विभाग, हमारी सेना और हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थान इतने सक्षम हैं कि हम अमेरिकियों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, वास्तव में हम विश्व भर के अपने सहयोगी देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान, ब्राजील, यूरोप के साथ अच्छी सहभागिता निभा सकते हैं। हम अच्छे साझेदार हो सकते हैं और इससे यह भी पक्का करेंगे कि पश्चिमी देशों में आजादी का जो अमेरिकी मॉडल है वह इन देशों में भी हो। 
विज्ञापन


भारत-चीन के बीच हालिया सीमा विवाद पर एक सवाल का जवाब देते हुए पोम्पियो ने कहा, चीन मार्च से ही यह सब कर रहा है। वह लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहा था। वे वहां कुछ ऐसा करेंगे जिससे उनका फायदा हो, लेकिन हम भारत के साथ हैं। चीन सिर्फ धमकियां देता रहा है और यह काम वह लंबे समय से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार चीन को जवाब दिया

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा, पहली बार, हमारे पास एक ऐसा प्रशासन है जो वास्तव में प्रतिक्रिया देने और ये कहने के लिए तैयार है कि ऐसा अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस सरकार ने कुछ जरूरी कदम उठाए हैं, जिससे यह पता चलता है कि हमारी सरकार चीन से अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए कितनी गंभीर है।


चीन विरोधी 60 बिल लंबित

चीन के खिलाफ अमेरिकी संसद में 60 बिल लंबित हैं। इस बारे में पोम्पियो ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन 60 में से कौन राष्ट्रपति तक पहुंचेगा। मुझे कांग्रेस के लोगों पर भरोसा है। 60 बिलों में से कई बिल द्विदलीय हैं। पिछले हफ्ते चीन में उइगर मुसलमानों से संबंधित एक बिल लाया गया था। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस के सदस्य इस मुद्दे पर अध्ययन जारी रखें और ट्रंप प्रशासन की मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed