{"_id":"62ca20adf9e0564f42188c20","slug":"america-slams-china-for-help-russia-in-russia-ukraine-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA vs China: अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना, कहा- रूस का साथ देकर ड्रैगन ने दांव पर लगाई वैश्विक व्यवस्था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA vs China: अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना, कहा- रूस का साथ देकर ड्रैगन ने दांव पर लगाई वैश्विक व्यवस्था
Sun, 10 Jul 2022 06:13 AM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:13 AM IST
सार
ब्लिंकेन ने कहा कि जी-20 की बैठक में रूस पूरी तरह से अलग-थलग पड़ा था। सिर्फ चीन ने उसका साथ दिया।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ani
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने चीन पर आरोप लगाया है कि यूक्रेन पर हमले के मामले में रूस का साथ देकर नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था को दांव पर लगाया है। वहीं, चीन के विदेश मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका असल में चाइनाफोबिया से ग्रस्त है।
विज्ञापन
इंडोनिशया में आमने-सामने मिले ब्लिंकेन-यी के बीच पांच घंटे चर्चा हुई, लेकिन तल्खी कम नहीं हुई और बैठक खत्म हो गई। उधर, ताइवान को अंदरूनी मसला बताते हुए, वांग यी ने कहा कि यहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी कोई गुंजाइश नहीं है। इससे चीन और अमेरिका के संबंधों को बनाए रखने के बुनियादी हित प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे पर चीन किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। एजेंसी
विज्ञापन
नीयत पर जताया शक
ब्लिंकेन ने कहा कि जी-20 की बैठक में रूस पूरी तरह से अलग-थलग पड़ा था। सिर्फ चीन ने उसका साथ दिया। यहां तक कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक खत्म होने से पहले ही भाग खड़े हुए, जिससे साफ जाहिर होता है कि रूस समझ चुका है कि वह अकेला पड़ चुका है, लेकिन चीन फिर भी एक हमलावर के साथ खड़ा है, जिससे उसकी नीयत पर शक होता है।
विज्ञापन