{"_id":"5c1b1e91bdec2256f651fe11","slug":"america-shooting-one-person-killed-and-two-others-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बहस के बाद हुई शूटिंग में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: बहस के बाद हुई शूटिंग में एक की मौत, दो घायल
Thu, 20 Dec 2018 10:16 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के ओखलामा के वालग्रीन्स में एक ग्राहक और स्टोर क्लर्क के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वहां गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें ग्राहक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। टल्सा पुलिस के प्रवक्ता डैनी बीन का कहना है कि यह विवाद बुधवार को हुआ था जब फोटो काउंटर पर ग्राहक और क्लर्क ने हैंडगन निकालीं और एक-दूसरे पर गोली चला दीं।
विज्ञापन
बीन का कहना है कि क्लर्क को कोई चोट नहीं लगी लेकिन दूसरे कर्मचारी को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे ग्राहक को पैर में गोली लगी और उसकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
बीन का कहना है कि जांचकर्ता बहस के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी वजह से शूटिंग की नौबत आई। पुलिस का कहना है शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि ग्राहक जिसकी मौत हो गई वह स्टोर में चोरी करने कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
The Associated Press: One person killed and two others wounded in a shooting at a Walgreens in Oklahoma, US; authorities say.
— ANI (@ANI) December 20, 2018