{"_id":"5fbb6c358ebc3eefbb07727c","slug":"america-san-jose-attack-in-a-church-two-people-died-and-many-injured-police-investigating-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
Mon, 23 Nov 2020 01:30 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जोस
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक हमले से दो लोगों की मौत हो गई है। कैलिफोर्निया के एक गिरजाघर में रविवार रात को एक हमला हुआ, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
लिकार्डो ने रविवार देर रात ट्वीट किया कि ग्रेस बैपटिस्ट चर्च में धारदार हथियार से किए गए हमले में मारे गए समुदाय के दो लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाए हैं। मेयर ने एक ट्वीट में यह भी बताया था कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन बाद में ट्वीट हटा दिया।
विज्ञापन
I’ve just deleted a tweet that made reference to the ongoing investigation into the stabbings at Grace Baptist Church this evening. A statement will be coming out shortly from SJPD regarding the status of the investigation and arrest.
— Sam Liccardo (@sliccardo) November 23, 2020
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति पर अपना बयान जारी करेगी। सैन जोस पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि अधिकारी गिरजाघर पहुंचे। विभाग ने मारे गए लोगों की पुष्टि की और कहा कि कई लोग हमले में घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की जान को खतरा भी है।
पुलिस ने बताया कि हमले के समय गिरजाघर में कोई प्रार्थना सभा नहीं हो रही थी, लेकिन ठंड के कारण वहां कई लोगों को गिरजाघर लाया गया था।