{"_id":"5d5349e08ebc3e6cb908a828","slug":"america-s-first-hindu-mp-tulsi-gabbard-will-attend-indonesia-military-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड इंडोनेशिया के सैन्य अभ्यास में होंगी शरीक ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड इंडोनेशिया के सैन्य अभ्यास में होंगी शरीक
Wed, 14 Aug 2019 05:08 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 14 Aug 2019 05:08 AM IST
सार
- उन्होंने कहा, ड्यूटी तो ड्यूटी है और अपने देश व देशवासियों की सेवा से वह कैसे पीछे रह सकती हैं
- एक सैनिक के तौर पर और कई तरीकों से अपने देश की सेवा करना पसंद है
- तुलसी के इस फैसले से उनके प्रचार में जुटे सैकड़ों समर्थक हैरान हैं
विज्ञापन
tulsi gabbard
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की दावेदार और अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने कुछ दिनों के लिए चुनाव प्रचार से दूर रहकर इंडोनेशिया में सैन्य अभ्यास में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह अपनी ड्यूटी को लेकर कितनी समर्पित हैं। तुलसी के इस फैसले से उनके प्रचार में जुटे सैकड़ों समर्थक हैरान हैं।
हवाई नेशनल गार्ड की सदस्य गाबार्ड ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि मुझे अपने देश से प्यार है। मुझे एक सैनिक के तौर पर और कई तरीकों से अपने देश की सेवा करना पसंद है।
वे 2013 से हवाई की सांसद हैं। चुनाव प्रचार छोड़कर सैन्य अभ्यास में शामिल होने के फैसले पर सवाल उठाने वाली मीडिया से उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ इस युद्धाभ्यास में शरीक होने की पहले से स्वीकृति दे रखी है। ऐसे में इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, ड्यूटी तो ड्यूटी है और अपने देश व देशवासियों की सेवा से वह कैसे पीछे रह सकती हैं।