फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America's economic war with China, Canada and Mexico begins; will affect the world, inflation will rise

ट्रंप का टैरिफ लागू: अमेरिका की चीन कनाडा व मेक्सिको से आर्थिक जंग शुरू; दुनिया पर पड़ेगा असर, बढ़ेगी महंगाई

Wed, 05 Mar 2025 06:53 AM IST
शिव शुक्ला वाशिंगटन/बीजिंग।
वाशिंगटन/बीजिंग। Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 05 Mar 2025 06:53 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चिकन, पोर्क, सोया व बीफ समेत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 15 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। चीन ने अमेरिका से आने वाले सोयाबीन, समुद्री आहार, फल, सब्जियों व डेयरी उत्पादों पर अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क लगाया है।

विज्ञापन
America's economic war with China, Canada and Mexico begins; will affect the world, inflation will rise
डोनाल्ड ट्रंप, जस्टिन ट्रूडो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगाया गया आयात शुल्क मंगलवार से लागू होने के साथ ही दुनिया में नया व्यापार युद्ध शुरू हो गया है। ट्रंप ने जहां कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया, वहीं चीन के उत्पादों पर यह 20 फीसदी है। अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडाई पीएम जस्टिन त्रूदो ने भी 30 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य की अमेरिकी वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया। त्रूदो ने कहा कि आयात शुल्क मूर्खतापूर्ण काम है और कनाडा इसे डब्ल्यूटीओ में चुनौती देगा।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चिकन, पोर्क, सोया व बीफ समेत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 15 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। चीन ने अमेरिका से आने वाले सोयाबीन, समुद्री आहार, फल, सब्जियों व डेयरी उत्पादों पर अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क लगाया है। कनाडा का शुल्क तत्काल लागू हो गया, जबकि चीन का शुल्क 10 मार्च से लागू होगा। चीन ने 10 अमेरिकी फर्मों को गैर-भरोसेमंद सूची में जोड़ने का फैसला किया है। इनमें रक्षा-सुरक्षा से जुड़ी कंपनियों के अलावा एआई, विमानन, आईटी व दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं भी हैं। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम जवाबी कार्रवाई का एलान रविवार को करेंगी। हालांकि, मेक्सिको सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह भी जवाबी शुल्क लगाएगी।  
विज्ञापन


पूरी दुनिया पर असर, महंगाई बढ़ेगी
अमेरिका के साथ तीन देशों के इस टैरिफ युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ना तय है। वैश्विक जीडीपी में इन चार देशों की हिस्सेदारी कुल 48.1 फीसदी है। अकेले अमेरिका की हिस्सेदारी विश्व जीडीपी में 26 फीसदी, जबकि चीन की 19 फीसदी है। इन दोनों के मुकाबले मेक्सिको (1.9 फीसदी) व कनाडा (1.2 फीसदी) की स्थिति कमजोर है। इस व्यापार युद्ध से दुनिया में महंगाई तेजी से बढ़ने की आशंका गहरा गई है। मुद्रास्फीति बढ़ने और विकास में बाधा पैदा होने के संकेत पहले ही मिलने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में घसीटा
चीन ने बातचीत के दरवाजे खुले रखते हुए भी विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, हमने चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क वृद्धि पर डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान तंत्र के तहत अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की है। अमेरिका के एकतरफा आयात शुल्क से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली कमजोर होगी।  इस टैरिफ युद्ध से दुनिया इसलिए चिंतित है क्योंकि कुल वैश्विक व्यापार का 15 फीसदी अमेरिका व चीन के बीच होता है। दोनों देशों के बीच 2023 में 575 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था।  


संभावना...भारतीय उत्पादों का बढ़ेगा निर्यात, प्रतिस्पर्धा में मदद
टैरिफ युद्ध से अमेरिकी बाजारों में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है, यह कृषि, इंजीनियरिंग, मशीन टूल्स, परिधान, कपड़ा, रसायन और चमड़ा जैसे क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने का अवसर है। भारत को कीमतों के मोर्चे पर चीन, मेक्सिको व कनाडा से प्रतिस्पर्धा करने में भी मदद मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed