फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Richard Brenson to overtake Jeff Bezos in space walk

अमेरिका: अंतरिक्ष की सैर में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ेंगे रिचर्ड ब्रेनसन

Sat, 03 Jul 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केप केनवरल
एजेंसी, केप केनवरल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 01:30 AM IST
सार

  • यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी। इससे पूर्व बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे।

विज्ञापन
America: Richard Brenson to overtake Jeff Bezos in space walk
Jeff Bezos - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरिक्ष में सैर करने के लिए दुनिया के दो दिग्गज अरबपतियों में होड़ शुरू हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्षयान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस से 9 दिन पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। ब्रेनसन की कंपनी ने घोषणा की कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


दिग्गज अरबपतियों में लगी होड़, 20 को जाएंगे बेजोस तो 11 जुलाई को रिचर्ड
यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी। इससे पूर्व बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे।
विज्ञापन


बेजोस ने वेस्ट टेक्सास से अपने प्रक्षेपण की तारीख 20 जुलाई चुनी है जो चंद्रमा पर अपोलो 11 के उतरने की 52वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने यान में खुद के सवार होने की घोषणा महज एक महीने पहले की थी जो दोनों अमीर अंतरिक्ष कारोबारियों के बीच अंतरिक्ष तक जाने के लिए साल भरी चली दौड़ का अंतिम पड़ाव है। ब्लू ओरिजन के पहले लॉन्च में अमेजन के संस्थापक, 2.8 करोड़ डॉलर परमार्थ नीलामी के विजेता उनके भाई शामिल होंगे।  जिन्हें उनके सम्मानित अतिथि के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेजोस के साथ 82 साल की वॉली फंक भी करेंगी अंतरिक्ष यात्रा, नासा ने तोड़ा था सपना
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक 1961 में मरकरी-7 कार्यक्रम तैयार किया जिसके लिए 13 महिलाओं का चयन कर परीक्षण किया गया। इन महिलाओं में सबसे युवा सदस्य थीं वॉली फंक। लेकिन यह कार्यक्रम बाद में रद्द हो गया जिससे फंक को काफी हताशा मिली। अब 60 साल बाद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने एलान किया है कि वे अपने साथ वॉली फंक को भी अंतरिक्ष में लेकर जाएंगे। 

जेफ बेजोस ने कहा, उनकी अंतरिक्ष उड़ान 20 जुलाई को उड़ान भरेगी। 82 वर्षीय वॉली फंक 1961 में नासा द्वारा चुनी गई महिलाओं में अंतिम जीवित महिला हैं। उन्हें बेजोस ने सम्मानित अतिथि के रूप में चुना है। वे यह कामयाबी हासिल करने वाली सबसे ज्यादा उम्र की शख्स होंगी। मरकरी-7 कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने वाली वॉली फंक ने बेजोस के ऑफर पर खुशी जताई। 20 जुलाई की उड़ान में बेजोस के भाई मार्क और एक शख्स को और शामिल किया गया है जिनका नाम अभी नहीं जाहिर किया गया है।


निकल सकती हूं आगे
वॉली फंक हमेशा से ही एविएशन के क्षेत्र में सम्मानित रही हैं। वह फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की पहली महिला इंस्पेक्टर रहीं और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड में पहली महिला एयर सेफ्टी इन्वेस्टिगेटर भी रहीं। उन्होंने 19.6 हजार घंटे फ्लाइट पर बिताए हैं और 3000 से ज्यादा लोगों को उड़ना सिखा चुकी हैं। बेजोस के साथ शेयर किए वीडियो में वे कहती हैं, मैं आपसे आगे निकल दौड़ सकती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed