{"_id":"5cacb5bcbdec22140b20abe9","slug":"america-prepares-new-fee-for-billions-of-dollars-of-european-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ की अरबों डॉलर की वस्तुओं पर नया शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय संघ की अरबों डॉलर की वस्तुओं पर नया शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका
Tue, 09 Apr 2019 08:39 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका यूरोपीय संघ (ईयू) से मंगाई जाने वाली 11.2 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। इन वस्तुओं में विमान हवाई जहाज से लेकर गाय के दूध का चीज़ और जैतून जैसी अनेक वस्तुएं हैं। अमेरिका ने यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस को यूरोपीय संघ की सब्सिडी के जवाब में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘यूरोपीय संघ वर्षों से व्यापार में अमेरिका का फायदा उठा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, ‘विश्व व्यापार संगठन का निष्कर्ष है कि एयरबस को यूरोपीय संघ की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी से अमेरिका पर असर पड़ा है। अमेरिका अब यूरोपीय संघ के 11 अरब डालर मूल्य के माल पर शुल्क लगाएगा।’
विज्ञापन
अमेरिका व्यापार में यूरोपीय संघ के साथ घाटे को कम करने के उपायों पर बातचीत के लिए उसके साथ पिछले साल से बातचीत कर रहा है। अमेरिकी के व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने सोमवार को उन यूरोपीय संघ के उत्पादों की सूची जारी की, जिनपर कर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका ने 2004 में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत की थी कि यूरोपीय संघ एयरबस को अनुचित समर्थन दे रहा है। डब्ल्यूटीओ व्यापार और विवाद निपटाने के लिए नियम तैयार करता है।
डब्ल्यूटीओ ने पिछले साल मई में दिए अपने फैसले में कहा था कि यूरोपीय संघ ने एयरबस को कुछ अवैध सब्सिडी दी है, जिससे उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बोइंग को नुकसान हुआ है।
अमेरिका को उम्मीद है कि डब्ल्यूटीओ इस गर्मी में होने वाली बैठक में यूरोपीय संघ की सब्सिडी के प्रभाव को कम करने के लिए जवाबी उपाय कर सकता है। अब वह उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत करेगा ताकि जिन ईयू उत्पादों पर कर लगाया जाना है उनकी सूची तैयार की जा सके।
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने कहा, ‘यह मामला 14 साल से चल रहा है और इस पर कार्रवाई करने का समय है।’