{"_id":"5f984ebc8ebc3e9bb80b9eb5","slug":"america-philadelphia-police-shoots-black-man-provoking-protests-united-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में पुलिस की गोली से एक और अश्वेत व्यक्ति की मौत, हिंसक प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में पुलिस की गोली से एक और अश्वेत व्यक्ति की मौत, हिंसक प्रदर्शन शुरू
Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
US police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति को पुलिस द्वारा मारे जाने के बाद हो रहे दंगे अभी ठीक से शांत भी नहीं हो पाए हैं। इसी बीच, अमेरिकी प्रांत पेनसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में पुलिस ने 27 वर्षीय एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से फिलाडेल्फिया हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसमें अब तक 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की प्रवक्ता तान्या लिटिल ने बताया, पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में हथियार लिए हुए है। इसके बाद शाम करीब चार बजे पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोब्स क्रीक इलाके में बुलाया गया था, जहां हाथ में चाकू पकड़े वॉल्टर वालेस से अधिकारियों का आमना-सामना हुआ।तान्या ने बताया कि वॉल्टर वालेस हाथ में चाकू लिए अधिकारियों को ओर बढ़ रहा था, उसे रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी। अधिकारियों ने वालेस से चाकू फेंकने को कहा, लेकिन वह लगातार उनकी ओर बढ़ता रहा। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
लिटिल ने बताया कि उसे पुलिस की गाड़ी में अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर ने खबर दी है कि घटना के विरोध में सोमवार रात और मंगलवार तड़के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बातचीत एक वक्त में हिंसक हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी
घटनास्थल के वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग अधिकारियों पर चिल्ला रहे हैं और रो रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों और कूड़ेदानों को आग लगा दी गई। वहीं पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जूझती दिखाई दे रही है।
पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में 30 अधिकारी जख्मी हुए हैं। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।