फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America offers 100 million dollar aid to China and other countries to fight Coronavirus

कोरोना से जंग में अमेरिका की चीन व अन्य देशों को 10 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
America offers 100 million dollar aid to China and other countries to fight Coronavirus
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अमेरिका ने चीन और अन्य देशों को  715 करोड़ की मदद देने की पेशकश की है। बता दें कि कोरोनावायरस से चीन में अब तक 719 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसपर बयान देते हुए कहा कि यह प्रतिबद्धता अमेरिकी निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों के साथ-साथ अमेरिका के मजबूत नेतृत्व को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाकी दुनिया से भी अपील करते हैं कि वे भी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर काम करें ताकि हम इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द काबू पा सकेंगे। 


कोरोनावायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बनता जा कहा है। वहीं भारत में भी इसके संदिग्धों की बढ़ोतरी हो रही है। केरल में अबतक कोरोनावायरस के 153 संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस बात की जानकारी दी। 


चीन के अलावा हांगकांग और फिलीपींस में भी कोरोनावायरस से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाईलैंड में कोरोनावायरस के एक संदिग्ध का मामला पॉजिटीव पाया गया है। 

मुंबई बंदरगाह से किसी चीनी क्रू को भारत में प्रवेश की इजाजत नहीं

मुंबई बंदरगाह पर आने वाले जहाजों पर चालक दल के सदस्यों (क्रू ) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय भाटिया ने इन प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले किसी जहाज में चीन के क्रू सदस्य का पहले मेडिकल चेकअप होगा और उसे स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजा जाएगा ।

भाटिया ने कहा कि पोर्ट पर आने वाले जहाजों के सभी क्रू सदस्यों की सूची की पड़ताल की जा रही है और खासकर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी क्रू सदस्य ने पिछले 15 दिनों में चीन की यात्रा की है या नहीं। भाटिया ने कहा है कि मुंबई पोर्ट पर आने वाले जहाजों पर अगर चालक दल के सदस्यों (क्रू) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed