फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America, North Korea and Russia clash in UN over missile launch

UN: मिसाइल प्रक्षेपण पर यूएन में भिड़े अमेरिका-उत्तर कोरिया और रूस, कहा- सैन्य सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक वर्ष

Thu, 21 Dec 2023 06:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:16 AM IST
सार

सोंग ने अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास बढ़ाने और अमेरिका द्वारा परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों की तैनाती की ओर इशारा किया। जबकि अमेरिका व दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में परमाणु युद्ध का ख़तरा पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
America, North Korea and Russia clash in UN over missile launch
The United Nations - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्योंगयांग के नवीनतम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में उत्तर कोरिया व रूस की अमेरिका, दक्षिण कोरिया और उनके सहयोगियों के से भिड़ंत हो गई। उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण को अमेरिका व अन्य शत्रुतापूर्ण खतरों के लिए जवाबी उपाय बताया। उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य-सुरक्षा परिदृश्य में यह सबसे खतरनाक वर्ष है। रूस ने भी उत्तर कोरिया का साथ दिया।

विज्ञापन


सोंग ने अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास बढ़ाने और अमेरिका द्वारा परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों की तैनाती की ओर इशारा किया। जबकि अमेरिका व दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में परमाणु युद्ध का ख़तरा पैदा कर दिया है। अन्य देशों के राजनयिकों से घिरे अमेरिकी उप राजदूत रॉबर्ट वुड ने परिषद की बैठक से ठीक पहले पढ़े एक बयान में, 10 देशों द्वारा 17 दिसंबर को नवीनतम परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च व उससे पहले के सभी लॉन्च की निंदा की। जबकि उत्तर कोरिया ने चेताया कि यदि अमेरिका व दक्षिण कोरिया ने सैन्य खतरे की कार्रवाई जारी रखीं तो उनका देश मूक दर्शक नहीं बना रहेगा। वह भी प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन

अमेरिका ने द. कोरिया व जापान के साथ किया संयुक्त युद्धाभ्यास
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ ताकत दिखाने के लिए बुधवार को दक्षिण कोरिया और जापान के साथ साझा अभ्यास के तहत लंबी दूरी का बमवर्षक विमान उड़ाया। इससे एक दिन पूर्व उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपनी पहली अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। दक्षिण कोरिया ने कहा, साझा अभ्यास में बी-1बी बमवर्षक और दक्षिण कोरियाई और जापानी लड़ाकू विमान शामिल थे। बी-1बी अमेरिकी बमवर्षक को 13वीं बार कोरियाई प्रायद्वीप के पास और उसके ऊपर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed