फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: New law will bring down violent attacks on a daily basis, 372 people have died in shootings this year

अमेरिका : आए दिन हो रहे हिंसक हमलों में कमी लाएगा नया कानून, गोलीबारी में इस साल हो चुकी है 372 लोगों की मौत

Mon, 27 Jun 2022 04:58 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 27 Jun 2022 04:58 AM IST
सार

कानून के सीमित दायरे की वजह से बहुत से लोग इससे निराश हैं। हालांकि, कुछ अहम क्षेत्रों में बंदूकों पर कड़ा नियंत्रण लगाता है। लाग्रेंज कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन ए ट्यूरेज कहते हैं, यह कानून राज्यों की पुलिस को लोगों की बंदूकें जब्त करने का भी अधिकार देता है।

विज्ञापन
America: New law will bring down violent attacks on a daily basis, 372 people have died in shootings this year
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को बायपार्टिसन सेफर कम्युनिटीज (बीएससी) एक्ट, यानी द्विदलीय सुरक्षित समुदाय अधिनियम पर हस्ताक्षर कर इसे कानून के तौर पर लागू करने की इजाजत दी। तीन दशक में पहली बार शस्त्र (बंदूक) नियंत्रण को लेकर बने इस संघीय कानून की पृष्ठभूमि में इस वर्ष एक जनवरी से लेकर 20 जून तक हुए 321 से ज्यादा गोलीबारी के मामले हैं, जिनमें 372 लोगों की मौत हुई है और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


यही वजह है कि धुर विरोधी रिपब्लिकन व डेमोक्रेट सांसदों ने मिलकर विधेयक को पारित किया। करीब महीनेभर तक रिपब्लिकन व डेमोक्रेट सांसदों के बीच कानून के मसौदे और प्रावधानों को लेकर चर्चा चली। माह की शुरुआत दोनों दलों के सांसदों ने बंदूकों पर लगाम लगाने के कानून पर सैद्धांतिक समझौता किया, 14 रिपब्लिकन सीनेटरों के समर्थन से विधेयक पारित हुआ।  
विज्ञापन


व्यापक अपेक्षाएं पर दायर सीमित
कानून के सीमित दायरे की वजह से बहुत से लोग इससे निराश हैं। हालांकि, कुछ अहम क्षेत्रों में बंदूकों पर कड़ा नियंत्रण लगाता है। इस कानून में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो अमेरिका में जारी गोलीबारी और हिंसा के संकट से निपटने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूकें जब्त करने का हक
लाग्रेंज कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन ए ट्यूरेज कहते हैं, यह कानून राज्यों की पुलिस को लोगों की बंदूकें जब्त करने का भी अधिकार देता है।

घरेलू हिंसा कानून की खामियां खत्म
मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में क्रिमिनल जस्टिस की प्रोफेसर एप्रिल एम जेयोली एक शोध के हवाले से कहती हैं कि पुरुष साथी के पास बंदूक होने से महिला की हत्या की आशंका पांच गुना हो जाती है। कानून घरेलू हिंसा कानून की खामियां खत्म करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed