अमेरिका: कोरोना संक्रमित हुईं सांसद प्रमिला जयपाल, रिपब्लिकन सांसदों पर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने मंगलवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि छह जनवरी को हुए हमले के समय सुरक्षा के मद्देनजर यूएस कैपिटल (संसद भवन) के एक कमरे में बंद रहने के दौरान कई सांसदों ने मास्क लगाने से मना कर दिया था। उन सांसदों के साथ बंद रहने के बाद जयपाल के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
55वर्षीय जयपाल ने एक ट्वीट में लिखा, 'संसद भवन के एक कमरे में मास्क पहनने से इनकार करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के साथ लंबे समय तक बंद रहने के बाद मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सांसद न सिर्फ मास्क लगाने से इनकार कर रहे थे बल्कि उन्हें मास्क देने वाले सहकर्मियों और कर्मचारियों का मजाक भी बना रहे थे।' जयपाल ने कहा कि वह रिपलब्लिकन सांसदों के साथ कमरे में घंटों तक रही थीं।
I just received a positive COVID-19 test result after being locked down in a secured room at the Capitol where several Republicans not only cruelly refused to wear a mask but recklessly mocked colleagues and staff who offered them one.https://t.co/wVmgroKsdf
— Rep. Pramila Jayapal (@RepJayapal) January 12, 2021
उन्होंने एक बयान में कहा है कि संसद भवन पर हमले के तुरंत बाद ही वह पृथक-वास में चली गई थीं क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि बिना मास्क लगाए सांसदों के बीच लंबे समय तक रहने का नतीजा क्या हो सकता है। प्रमिला जयपाल ने कहा, 'रिपब्लिन पार्टी के काफी लोग मास्क लगाने से इनकार कर रहे हैं और इस महामारी और वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, ऐसा करके वे खुद को और आसपास मौजूद सभी लोगों को खतरे में डाल रहे हैं।’