{"_id":"611987b564156d59fe087f76","slug":"america-is-vacating-its-embassy-in-kabul-says-blinken","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान का साया: काबुल में अपने दूतावास को खाली कर रहा है अमेरिका, जरूरी सामान कर रहा नष्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान का साया: काबुल में अपने दूतावास को खाली कर रहा है अमेरिका, जरूरी सामान कर रहा नष्ट
Mon, 16 Aug 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:41 AM IST
सार
- अमेरिका काबुल में अपने दूतावास के शेष कर्मचारियों को व्यवस्थित तरीके से निकाल रहा है
- अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी परिसर खाली करने से पहले दस्तावेज और अन्य सामग्री को कर रहे नष्ट
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : twitter.com/SecBlinken
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान पूरी तरह से अपना कब्जा जमा चुका है। राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर जा चुके हैं। अब अमेरिका अपने दूतावास को खाली कर रहा है। साथ ही खाली करने से पहले जरूरी सामग्री को नष्ट भी कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि तालिबान के अफगान राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिका काबुल में अपने दूतावास के शेष कर्मचारियों को व्यवस्थित तरीके से निकाल रहा है। हालांकि उन्होंने जल्दीबाजी में अमेरिका के वहां से निकलने के आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह वियतनाम की पुनरावृत्ति नहीं है।
विज्ञापन
एक स्थानीय मीडिया चैनल से बात करते हुए रविवार को ब्लिंकन ने कहा कि हमारे लोग दूतावास परिसर को छोड़ रहे हैं और हवाईअड्डे जा रहे हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि भी की कि अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी परिसर खाली करने से पहले दस्तावेज और अन्य सामग्री को नष्ट कर रहे हैं। इसका धुंआ दूतावास की छत पर देखा जा सकता है जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बहुत सोच-समझकर और सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। यह सब कुछ अमेरिकी बलों की उपस्थिति में हो रहा है, जो वहां हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि अमेरिका दूतावास पूरी तरह से खाली होने तक हमारे सैन्य हेलीकॉप्टर वहां उड़ान भरते रहेंगे।