फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America is vacating its embassy in Kabul says Blinken

तालिबान का साया: काबुल में अपने दूतावास को खाली कर रहा है अमेरिका, जरूरी सामान कर रहा नष्ट

Mon, 16 Aug 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 Aug 2021 06:41 AM IST
सार

  • अमेरिका काबुल में अपने दूतावास के शेष कर्मचारियों को व्यवस्थित तरीके से निकाल रहा है
  • अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी परिसर खाली करने से पहले दस्तावेज और अन्य सामग्री को कर रहे नष्ट

विज्ञापन
America is vacating its embassy in Kabul says Blinken
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान पूरी तरह से अपना कब्जा जमा चुका है। राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर जा चुके हैं। अब अमेरिका अपने दूतावास को खाली कर रहा है। साथ ही खाली करने से पहले जरूरी सामग्री को नष्ट भी कर रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि तालिबान के अफगान राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिका काबुल में अपने दूतावास के शेष कर्मचारियों को व्यवस्थित तरीके से निकाल रहा है। हालांकि उन्होंने जल्दीबाजी में अमेरिका के वहां से निकलने के आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह वियतनाम की पुनरावृत्ति नहीं है।
विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया चैनल से बात करते हुए रविवार को ब्लिंकन ने कहा कि हमारे लोग दूतावास परिसर को छोड़ रहे हैं और हवाईअड्डे जा रहे हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि भी की कि अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी परिसर खाली करने से पहले दस्तावेज और अन्य सामग्री को नष्ट कर रहे हैं। इसका धुंआ दूतावास की छत पर देखा जा सकता है जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत सोच-समझकर और सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। यह सब कुछ अमेरिकी बलों की उपस्थिति में हो रहा है, जो वहां हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि अमेरिका दूतावास पूरी तरह से खाली होने तक हमारे सैन्य हेलीकॉप्टर वहां उड़ान भरते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed