{"_id":"5df3f0ae8ebc3e87ca32e6b9","slug":"america-is-in-trouble-for-the-whole-world-says-chinese-foreign-minister-wang-yi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पूरी दुनिया के लिए मुसीबत की जड़, भरोसा तोड़ने का काम किया : चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका पूरी दुनिया के लिए मुसीबत की जड़, भरोसा तोड़ने का काम किया : चीन
Sat, 14 Dec 2019 01:42 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका चीन ट्रेड वॉर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से ट्रेड वॉर पर समझौते के कगार पर पहुंच चुके चीन ने अमेरिका द्वारा लगातार कई वैश्विक संधियों को वापस लेने के संबंध में सख्त प्रतिक्रिया जताई है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए मुसीबत की जड़ है। उन्होंने कहा, अमेरिका ने हांगकांग व उइगर मुस्लिमों के मुद्दों पर बीजिंग की आलोचना करके दो देशों के बीच के भरोसा तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
वांग यी ने आगे कहा कि इस तरह का बर्ताव लगभग विरोधाभास है, और वास्तव में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के मामलों में दुर्लभ है। अमेरिका दो देशों के बीच भरोसे की नींव को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच भविष्य में लगातार चुनौती लाने वाले मुद्दों को हल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
वे अंतरराष्ट्रीय मामलों और चीन की कूटनीति पर बीजिंग में एक वार्षिक संगोष्ठी में बोल रहे थे। बता दें कि अमेरिका ने हाल ही में हांगकांग और उइगर मुस्लिमों के मामलों को लेकर संसद में विधेयक पारित कर चीन के लिए मुसीबत पैदा की है।
विज्ञापन
यही नहीं बल्कि बुधवार को अमेरिकी संसद ने चीन को विश्व बैंक से कर्ज रोकने के संबंध में एक बिल भी पेश किया है। वांग ने कहा, बीजिंग उस कानून की कड़ी निंदा की है जो कहता है कि यह उसके घरेलू मामलों में गंभीर हस्तक्षेप का प्रतिनिधित्व करता है।