फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America is facing the lowest unemployment rate in 50 years

अमेरिका : 50 साल में सबसे कम हुई बेरोजगारी दर, ट्रेड वार के बीच जारी आंकड़ों ने दी राहत

Sun, 06 Oct 2019 04:15 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Oct 2019 04:15 AM IST
सार

  • बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच श्रम मंत्रालय ने जारी किए राहत भरे आंकड़े
  • सितंबर में बेरोजगारी 3.7 फीसदी से गिरकर 3.5 फीसदी पर पहुंचा
  • बढ़ती आबादी के मुताबिक हर महीने एक लाख नौकरियों की जरूरत

विज्ञापन
America is facing the lowest unemployment rate in 50 years
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर में भले ही कारोबारियों का आत्मविश्वास टूट चुका हो और इस कारण निवेश और विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार एकदम नीचे आ गई हो लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आई है। अमेरिका में बेरोजगारी की दर पिछले 50 साल में काफी घट गई है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक सितंबर में बेरोजगारी का आंकड़ा 3.7 फीसदी से गिरकर 3.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


लगातार अमेरिका में आर्थिक हालात खराब होने की रिपोर्टों के बीच अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने जो आंकड़े पेश किए हैं वह हैरान कर देने वाले हैं। अमेरिका में अगस्त में नई नौकरियां पैदा होने का आंकड़ा 1.30 लाख से 1.68 लाख हो चुका है। सितंबर में 1.36 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं। यह सब तब है जबकि विनिर्माण क्षेत्र में सितंबर में दस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली और सर्विस सेक्टर में आई सुस्ती 2016 के स्तर पर देखी गई।

विज्ञापन

हर माह एक लाख नौकरियां पैदा करना जरूरी

इस साल अमेरिका में सितंबर माह के भीतर जितनी संख्या में नौकरियों का सृजन हुआ है वह इस साल के औसत 1.61 लाख से कम है। दूसरी तरफ, जानकारों के मुताबिक अमेरिका में कामकाजी आबादी में बढ़ोतरी के अनुपात में हर महीने कम से कम एक लाख नौकरियों के सृजन की जरूरत है ताकि बढ़ती कामकाजी आबादी को रोजगार के मौके मिलते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed