{"_id":"5dfbf9b08ebc3e88030607f1","slug":"america-indian-origin-sikh-taxi-driver-brutally-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर पर किया गया बेरहमी से हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर पर किया गया बेरहमी से हमला
Fri, 20 Dec 2019 03:59 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 20 Dec 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक 57 वर्षीय भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर को उसके घर के सामने सिर पर बारबेक्यू ग्रिल कवर के साथ बेरहमी से हमला किया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक पखवाड़े में इस तरह का दूसरा हमला है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार उबर ड्राइवर के रूप में काम करने वाले बलजीत सिंह सिद्धू पर रविवार को कैलिफोर्निया के रिचमंड, हिलमंड मॉल के पास अपने घर के बाहर कार खड़ी के दौरान हमला किया गया। जब वह अपनी कार खड़ी कर रहा था, तभी एक आदमी ने पास आकर उससे लाइटर मांगा। सिद्धू के मना करने पर वह आदमी चला गया, लेकिन वह आदमी फिर से पूछने के लिए आया।
विज्ञापन
केटीवीयू टेलीविजन स्टेशन ने सिद्धू के हवाले से बताया कि ‘उसने मुझसे पूछा और कहा कि उसके पास लगभग 355 रुपये हैं और उसे गाड़ी की जरूरत है। वह आदमी संदिग्ध लग रहा था।’ सिद्धू ने उस आदमी को बताया कि उसकी शिफ्ट खत्म हो गई। फिर संदिग्ध ने तीसरी बार वापस आकर सिद्धू के सिर पर बारबेक्यू ग्रिल कवर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
उनके परिवार ने बताया कि यह हमला नस्लीय हमला था। काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया कार्यालय के कार्यकारी निदेशक जाहरा बिल्लो ने इस हमले की निंदा करते हुए सिख समुदाय के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।