{"_id":"618978ed8aff672955408129","slug":"america-indian-origin-police-officer-paramhans-desai-was-shot-by-the-accused-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : भारतवंशी पुलिस अफसर परमहंस देसाई को घरेलू विवाद के आरोपी ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : भारतवंशी पुलिस अफसर परमहंस देसाई को घरेलू विवाद के आरोपी ने मारी गोली, हालत गंभीर
Tue, 09 Nov 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:52 AM IST
सार
अमेरिका में भारतवंशी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई पर आरोपी 22 वर्षीय जॉर्डन जैक्सन ने गोली चला दी, जिसके बाद देसाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना चार नवंबर की है जब जॉर्जिया प्रांत के मैकडोनो में एक घर पर उन्हें गोली मारी गई। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
shoot - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक घरेलू विवाद में दखल देने के दौरान भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई पर 22 वर्षीय जॉर्डन जैक्सन ने गोली चला दी। इस घटना में 38 वर्षीय भारतवंशी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना चार नवंबर की है जब जॉर्जिया प्रांत के मैकडोनो में एक घर पर उन्हें गोली मारी गई। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
हथकड़ी खींचकर परमहंस देसाई की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी
स्थानीय काउंटी शैरिफ रेजिनाल्ड स्कैंड्रेट ने बताया कि हमलावर ने हथकड़ी खींच ली और देसाई को गोली मार कर वह गाड़ी से फरार हो गया। देसाई पर हमला उस समय हुआ है जब पुलिस विरोधी आंदोलन के खिलाफ अमेरिका में प्रतिक्रिया बढ़ रही है।
विज्ञापन
एबीसी न्यूज के मुताबिक जॉर्जिया और एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) हॉल ऑफ फेमर शकील ओनील के जांचकर्ताओं ने देसाई को गोली मारने और घायल करने वाले संदिग्ध के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 30,000 डॉलर इनाम में देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
देसाई को ग्रैडी मेडिकल सेंटर ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। देसाई शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्हें गोली मारने वाला संदिग्ध पुलिस द्वारा दी गई तस्वीर में एक गैर-श्वेत अल्पसंख्यक प्रतीत होता है।