{"_id":"5def30d08ebc3e880968e9cf","slug":"america-indian-business-convict-on-import-of-banned-drugs-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं के आयात पर भारतीय कारोबारी दोषी करार, हो सकती है 20 वर्ष की कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं के आयात पर भारतीय कारोबारी दोषी करार, हो सकती है 20 वर्ष की कैद
Tue, 10 Dec 2019 12:16 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में 37 वर्षीय भारतीय कारोबारी को प्रतिबंधित दवाओं के आयात और मनी लॉड्रिंग की साजिश से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया है। एक अमेरिकी वकील ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नागपुर से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र हरीश बेलानी को तीन जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया।
अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ डाक्टरी परामर्श से उपलब्ध होने वाली दवाओं के आयात के षडयंत्र के आरोपों में बेलानी अधिकतम 20 साल की सजा और लगभग 70 लाख रुपये (10,00,000 अमेरिकी डॉलर) के जुर्माने का सामना कर रहे हैं। हालांकि वास्तविक सजा अपराधों की गंभीरता और पुराने आपराधिक इतिहास (अगर कोई इतिहास है तो) पर आधारित होगी।
विज्ञापन
बेलानी ने अपने अपराध कबूलनामे वाली याचिका में दवाओं की वितरण कंपनी एलईईएचपीएल चलाने का अपराध स्वीकार किया है।