फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America increases pressure on Hamas after ceasefire resolution approved in UN Security Council

Israel-Hamas War: यूएन में गाजा पर प्रस्ताव मंजूर, अमेरिका ने हमास पर बढ़ाया युद्धविराम के लिए दबाव

Wed, 12 Jun 2024 05:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 05:16 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गाजा में इस्राइल-हमास के बीच आठ माह से जारी युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को अपने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी। अमेरिका ने कहा, इस्राइल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब सबकी निगाहें चरमपंथी फलस्तीनी समूह हमास पर हैं।

विज्ञापन
America increases pressure on Hamas after ceasefire resolution approved in UN Security Council
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्धविराम प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि दुनिया इस योजना के समर्थन में है। उन्होंने दोहराया कि हमास पर इसे स्वीकारने का दबाव है। इस्राइल दौरे पर ब्लिंकेन ने कहा, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रस्ताव पर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन पर गाजा में युद्ध के बाद की योजना लागू करने का दबाव है।
विज्ञापन


हमास द्वारा 7 अक्तूबर के हमले के बाद से आठवीं बार इस्राइल यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त राष्ट्र में हमास का एक वोट छोड़कर सभी का वोट अमेरिकी प्रस्ताव के पक्ष में गिरा है। वह जॉर्डन के साथ-साथ कतर के दौरे पर भी हैं, जिसने मिस्र के साथ मिलकर हमास के साथ प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम किया है। गत माह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा घोषित प्रस्ताव में युद्धविराम के लिए तीन चरण की योजना का आह्वान है। यह प्रस्ताव गाजा में तुरंत संघर्षविराम, सभी बंधकों की रिहाई और पूरे गाजा में मानवीय सहायता वितरण में वृद्धि का सूत्रधार बनेगा। ब्लिंकेन ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति आब्देल फतेह अल-सिसी से चर्चा के बाद नेतन्याहू व इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन


हमास को यह समझौता स्वीकारना होगा : अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गाजा में इस्राइल-हमास के बीच आठ माह से जारी युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को अपने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी। अमेरिका ने कहा, इस्राइल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब सबकी निगाहें चरमपंथी फलस्तीनी समूह हमास पर हैं, वह तीन चरण वाली इस योजना के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सकारात्मक रूप से विचार करने की बात कह चुका है। अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि मतदान के बाद परिषद ने हमास को स्पष्ट संदेश दिया है कि उसे संघर्ष विराम समझौते को स्वीकार करना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फलस्तीन की संप्रभुता अहम : हमास
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद हमास ने कहा कि वह प्रस्ताव का स्वागत करता है और इसे लागू करने के लिए इस्राइल के साथ सीधी बातचीत न कर मध्यस्थों के साथ कार्य करने को तैयार है।


हमास की ओर से जारी यह बयान अब तक दिए गए सबसे कड़े बयानों में से एक था। हमास ने जोर दिया कि चरमपंथी समूह इस्राइल के कब्जे को समाप्त करने के लिए वह ‘अपना संघर्ष’ जारी रखेगा और ‘फलस्तीन को पूर्णतया संप्रभु देश बनाने के लिए काम करता रहेगा’। उसने औपचारिक रूप से प्रस्ताव पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन उस पर अमेरिकी दबाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed