फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America imposes sanctions on Venezuela development bank bandes

गुईदो का सहयोगी गिरफ्तार, अमेरिका ने वेनेजुएला के बैंक पर लगाए प्रतिबंध

Sat, 23 Mar 2019 10:25 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Mar 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
America imposes sanctions on Venezuela development bank bandes
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का समर्थन करने पर काराकस के प्रमुख बैंक ‘बैंडेस’ तथा इसके चार सहयोगी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिए। मादुरो द्वारा विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के शीर्ष सहयोगी को गिरफ्तार किए जाने के चंद घंटे बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के बैंक और चार संबद्ध प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाने का यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


वाशिंगटन ने गुइदो को वेनेजुएला के अंतिरम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे रखी है। अमेरिका के विदेश संपत्ति नियंत्रण वित्त विभाग (ओएफएसी) ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध की जद में आए प्रतिष्ठानों की अमेरिका स्थित या अमेरिका के नियंत्रण वाली सभी संपत्तियां प्रतिबंधित की जाती हैं और इनके बारे में ओएफएसी को रिपोर्ट की जानी चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिका ने वेनेजुएला सरकार के नियंत्रण वाले बैंक ‘बैंडेस’ के साथ ही इससे संबद्ध प्रतिष्ठानों-बैंको बैंडेस उरुग्वे, बैंको बिसेंटेनैरियो डेल प्यूबलस, बैंको यूनिवर्सल एसए बैंको डे वेनेजुएला और बैंको प्रोडेम एसए ऑफ बॉलीविया शामिल हैं। वाशिंगटन गुइदो तथा उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के खिलाफ मादुरो सरकार को बार-बार चेतावनी देता रहा है और कहता रहा है कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह दोहराया था कि अमेरिका मादुरो को अपदस्थ करने और गुइदो को सत्ता में पदस्थ करने के लिए ‘सभी विकल्पों’ पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed