फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America House of Representatives released impeachment investigation report, told Trump guilty

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने जारी की महाभियोग जांच रिपोर्ट, ट्रंप को बताया दोषी

Wed, 04 Dec 2019 02:11 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Dec 2019 02:11 AM IST
सार

  • करीब 300 पेज लंबी रिपोर्ट में ट्रंप को यूक्रेन से चुनाव अभियान में मदद मांगने का ठहराया है दोषी
  • हाउस ज्युडिशियरी कमेटी के लिए तैयार की गई रिपोर्ट, बुधवार से है सुनवाई शुरू होने की संभावना
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने संसदीय गवाहों को सार्वजनिक रूप से धमकाया, जो एक संघीय अपराध है : रिपोर्ट
  • रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग जांच को बाधित करने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया

विज्ञापन
America House of Representatives released impeachment investigation report, told Trump guilty
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग जांच की प्राथमिक रिपोर्ट जारी कर दी। हाउस इंटेलिजेंस कमेटी की एक माह की मेहनत से तैयार करीब 300 पेज लंबी इस महाभियोग रिपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी से संबंद्ध राष्ट्रपति को अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 चुनाव में अपने पक्ष में विदेशी मदद मांगने का दोषी ठहराया गया है। यह रिपोर्ट हाउस ज्युडिशियरी कमेटी के लिए तैयार की गई है, जिसके बुधवार से सुनवाई शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने यूक्रेन को पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और उसके बेटे से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ अपने यहां जांच शुरू करने की घोषणा देने के लिए लुभावने प्रस्ताव दिए थे। इन प्रस्तावों में ट्रंप के दोबारा निर्वाचित होने के अभियान में इस मदद के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में एक बैठक करने और सैन्य मदद देने का वादा किया गया था। 25 जुलाई को ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर वार्ता होने की भी पुष्टि की गई है। इसकी पुष्टि ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा किए जाने का जिक्र भी रिपोर्ट में है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी इतिहास में ट्रंप को छोड़कर किसी भी राष्ट्रपति ने एक्जीक्यूटिव अधिकारियों को संसद के सामने गवाही नहीं देने का सीधा आदेश नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने संसदीय गवाहों को सार्वजनिक रूप से धमकी दी, जो संघीय अपराध है। रिपोर्ट में ट्रंप पर महाभियोग जांच को बाधित करने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट में जांच को आगे भी जारी रखने के लिए सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने लेबनान को दी 10 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान को एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता दी है जिसे पहले बिना किसी कारण के रोक दिया गया था। कांग्रेस के एक सहयोगी ने सोमवार को बताया कि व्हाइट हाउस के प्रबंधन और बजट कार्यालय ने वित्तीय सहायता पर से रोक हटा ली है। ट्रंप प्रशासन लेबनान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता रोकने पर चुप्पी साधे रहा है लेकिन वह सरकार पर ईरान के नजदीक शिया आतंकवादी आंदोलन हिजबुल्ला से दूरी बनाने पर जोर देता रहा है। अपने मंत्रिमंडल में हिजबुल्ला सदस्यों को शामिल करने वाले लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के चलते एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed