{"_id":"610845ccf208063c274ff85c","slug":"america-helicopter-robinson-r66-crashes-in-northern-california-four-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: उत्तरी कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर66’ हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: उत्तरी कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर66’ हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
Tue, 03 Aug 2021 12:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कॉलुसा
एजेंसी, कॉलुसा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:51 AM IST
सार
- दुर्घटनाग्रस्त रॉबिन्सन आर66’ हेलीकॉप्टर की एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की करेंगे जांच
विज्ञापन
helicopter crash
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कैलिफोर्निया के दूरस्थ इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। कॉलुसा काउंटी शेरिफ विभाग ने ‘केएक्सटीवी’ को दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
विज्ञापन
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि ‘रॉबिन्सन आर66’ हेलीकॉप्टर सैक्रामेंटो के उत्तर में कॉलुसा काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक रिपोर्ट में चार लोगों के हेलीकॉप्टर में सवार होने की बात सामने आई है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन