{"_id":"5cc807a6bdec22076c4ebca8","slug":"america-has-taken-a-resolution-to-destroy-remaining-is-terrorists-after-abu-bakr-al-baghdadi-s-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदादी की वीडियो से हरकत में अमेरिका, बचे आईएस आतंकियों के खात्मे का लिया संकल्प","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बगदादी की वीडियो से हरकत में अमेरिका, बचे आईएस आतंकियों के खात्मे का लिया संकल्प
Tue, 30 Apr 2019 02:00 PM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
अबू बकर अल-बगदादी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी का नया वीडियो टेप जारी होने के बाद सोमवार को संकल्प लिया कि वह इस खूंखार आतंकवादी संगठन के सभी बचे आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें शिकस्त देगा।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन विश्वभर में ‘इन आतंकवादियों की हार और यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ेगा कि हर बचे आतंकवादी को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईएस द्वारा सोमवार को जारी एक वीडियो में पांच साल बाद बगदादी पहली बार दिखाई दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया। यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई।
विज्ञापन
वीडियो में बगदादी एक गद्दी पर बैठा दिखाई दे रहा है। वह तीन लोगों को संबोधित करते हुए यह कहता नजर आ रहा है, ‘बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है।’ वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका सरकार के विश्लेषक ‘रिकॉर्डिंग की समीक्षा करेंगे और इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए हम खुफिया समुदाय की मदद लेंगे।’