{"_id":"617311e954a072267469c7bd","slug":"america-gunmen-opened-fire-in-superior-and-tacoma-city-seven-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : वाशिंगटन समेत दो शहरों में बंदूकधारियों ने की फायरिंग, सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : वाशिंगटन समेत दो शहरों में बंदूकधारियों ने की फायरिंग, सात लोगों की मौत
Sat, 23 Oct 2021 01:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सुपीरियर/टैकोमा
एजेंसी, सुपीरियर/टैकोमा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:02 AM IST
सार
फायरिंग की पहली घटना अमेरिका के नेब्रास्का शहर में एक अनाज के गोदाम में हुई जहां तीन लोग मारे गए जबकि दूसरी घटना वाशिंगटन के टैकोमा शहर में हुई जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में बंदूकों के बढ़ते चलन के बीच दो जगहों पर फायरिंग की घटनाएं हुईं जिनमें कुल सात लोगों की मौत हो गई। फायरिंग की पहली घटना नेब्रास्का शहर में एक अनाज के गोदाम में हुई जहां तीन लोग मारे गए जबकि दूसरी घटना वाशिंगटन के टैकोमा शहर में हुई जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
नेब्रास्का में तीन लोग मारे गए, जबकि टैकोमा शहर में चार की मौत
‘नेब्रास्का स्टेट पेट्रोल’ ने बताया कि गोदाम में नौकरी करने वाले मैक्स होस्किनसन (61) को काम से निकाल दिया गया था। वह दोपहर करीब दो बजे बंदूक लेकर आया और तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। दो लोग मौके पर ही मारे गए जबकि एक अन्य कर्मी ने होस्किनसन पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना नेब्रास्का स्थित सुपीरियर शहर के ‘अगरेक्स एलीवेटर’ नामक गोदाम में हुई। दूसरी घटना टैकोमा शहर में हुई जहां फायरिंग की घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
मेक्सिको के रेस्तरां में गोलीबारी, एक भारतीय समेत दो की मौत
मेक्सिको स्थित कैरिबियाई शहर तुलुम के एक रेस्तरां में गोलीबारी के दौरान एक भारतीय समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। मृतकों में से एक महिला जर्मनी की थी और दूसरी भारत की। घायलों में से दो जर्मन और एक नीदरलैंड का नागरिक है। यह गोलीबारी मादक पदार्थ बेचने वाले दो गुटों के बीच झगड़े के कारण हुई।