फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Four people killed in shooting and arson in East Washington

अमेरिका: पूर्वी वाशिंगटन में हुई गोलीबारी और आगजनी में चार लोगों की मौत

Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केनेविक
एजेंसी, केनेविक Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
सार

  • वाशिंगटन के फिनले में सुबह चार बजे गोलीबारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने एक शख्स को घायल अवस्था में पाया और उसे गोली लगी थी।

विज्ञापन
America: Four people killed in shooting and arson in East Washington
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी वाशिंगटन में बुधवार को गोलीबारी और आगजनी के घटनाओं के दौरान एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को मार डाला तथा एक अन्य को घायल कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस के एक वाहन पर गोलियां चलाने के बाद एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि यह संदिग्ध हमलावर था।

विज्ञापन


वाशिंगटन के फिनले में सुबह चार बजे गोलीबारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने एक शख्स को घायल अवस्था में पाया और उसे गोली लगी थी। पुलिस ने देखा कि इलाके में दो मकानों में आग भी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लगता है कि संदिग्ध ने पहले फिनले में आगजनी की और उसके बाद बेंटन काउंटी में गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


संदिग्ध का ट्रक बाद में वेस्ट रिचलैंड में पाया गया। वाहन के अंदर से गोलियां चलने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जले हुए ट्रक के भीतर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जांच अभी चल रही है। केनेविक पुलिस ने बताया कि एक घर के भीतर से दो अन्य लोगों के शव भी मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनका संबंध संदिग्ध से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी में 8 लोग मरे 
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूमि विवाद को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रांत के लोअर कुर्रम कबायली जिले में दो गुटों के बीच यह गोलीबारी हुई। दोनों समूहों के बीच बातचीत के बाद गोलीबारी बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed