फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Former US official said Federal Reserve help defeat Trump in 2020

पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा- फेडरल रिजर्व 2020 में ट्रंप को हराने में करें मदद

Wed, 28 Aug 2019 01:28 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 28 Aug 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
America: Former US official said Federal Reserve help defeat Trump in 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एक पूर्व अधिकारी ने फेडरल रिजर्व से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 में फिर से चुने जाने के प्रयासों का विरोध करने का मंगलवार को आह्वान किया। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष बिल ड्डली ने यह भी कहा कि फेडरल रिजर्व को ब्याज दर में कटौती करके ट्रंप को चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाने में  सक्षम नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


ड्डली ने ब्लूमबर्ग के लिए लिखे ओपिनियम कॉलम में कहा कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम यकीनन फेडरल रिजर्व के दायरे में होंगे क्योंकि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ फेडरल रिजर्व की राजनीतिक स्वतंत्रता और नीतियों को लेकर उसके जनादेश के लिए खतरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि यदि मौद्रिक नीति का लक्ष्य सर्वोत्तम दीर्घकालिक आर्थिक परिणाम पाना है तो फेडरल रिजर्व के अधिकारियों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि उनके फैसले 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को कैसे प्रभावित करेंगे। 

ट्रंप अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए अक्सर फेडरल रिजर्व पर निशाना साधते हैं। ट्रंप कई बार फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की मांग कर चुके हैं। 

अमेरिका के केंद्रीय बैंक के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले कीमतों को स्थिर रखने और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए मिले जनादेश से निर्देशित होते हैं। 


उन्होंने कहा कि फेडरल के फैसलों में राजनीतिक विचारों की कोई भूमिका नहीं है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष रहे ड्डली ने कहा कि नीतिगत मोर्चे पर ज्यादा समर्थन देना ट्रंप को चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed