फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america florida crime news 2 killed and 20 hurt in deadly shooting near banquet hall

अमेरिका: फ्लोरिडा में एक बैंकेट हॉल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत और 25 घायल

Mon, 31 May 2021 09:28 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 May 2021 09:28 AM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
america florida crime news 2 killed and 20 hurt in deadly shooting near banquet hall
florida church shooting - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बैंकेट हॉल के बाहर गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 20-25 लोग घायल हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह उत्तर पश्चिम मियामी-डैड काउंटी के ईल मूला बैंकेट हॉल के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि इस बैंकेट हॉल में एक कॉन्सर्ट होना था, जिसके लिए इसे बुक किया गया था। पुलिस अधिकारी अल्फ्रेडो ने जानकारी दी कि एक एसयूवी से तीन लोग बाहर निकले और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पुलिस ने बताया कि इन तीन लोगों के पास राइफल और बंदूकें थीं। अधिकारियों का मानना है कि ये फायरिंग सोची समझी साजिश थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अल्फ्रेडो ने जानकारी दी कि इन हत्यारों ने अंधाधुंध भीड़ पर फायरिंग की और इस मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक साल में अमेरिका में बंदूकधारी हत्यारों के मंसूबे और तेज हो गए हैं। पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका में बंदूक हिंसा को महामारी घोषित कर दिया था। पिछले साल में अमेरिका में बंदूक संबंधी 43000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसमें आत्महत्याएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed