फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Fire in Flagstaff forest continues many people evacuated

अमेरिका: फ्लैगस्टाफ के जंगल में लगी आग लगातार बढ़ रही, कई लोग बाहर निकाले

Tue, 14 Jun 2022 01:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, फ्लैगस्टाफ।
एजेंसी, फ्लैगस्टाफ। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 01:19 AM IST
सार

‘कोनीनो नेशनल फॉरेस्ट’ के अधिकारियों ने बताया कि एरिजोना स्नोबोवल और पश्चिम शुल्त्ज के पास सड़क क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकाला गया और डोनी पार्क तथा माउंट एल्डन के पास के क्षेत्र के निकट रहने वाले लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
America Fire in Flagstaff forest continues many people evacuated
फ्लैगस्टाफ के उत्तर में जंगलों में फैली आग। - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिकी फ्लैगस्टाफ क्षेत्र से करीब नौ किलोमीटर उत्तर स्थित जंगल में लगी आग लगातार बढ़ रही है। हालात इतने खतरनाक हैं कि उत्तरी एरिजोना के कुछ हिस्सों से लोगों को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


‘कोनीनो नेशनल फॉरेस्ट’ के अधिकारियों ने बताया कि एरिजोना स्नोबोवल और पश्चिम शुल्त्ज के पास सड़क क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकाला गया और डोनी पार्क तथा माउंट एल्डन के पास के क्षेत्र के निकट रहने वाले लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यहां अग्निशमन का दल एक बुलडोजर, एक पानी के टेंडर, तीन गश्ती इकाइयों और छह इंजनों के साथ जंगल में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन


चार एटर टैंकर व एक हेलीकॉप्टर भी रवाना
हालात इतने विकट हैं कि जंगल की आग बुझाने के लिए चार एयर टैंकर और एक हेलीकॉप्टर के साथ-साथ एक ‘इंसिडेंट मैनेजमेंट टीम’ को भी मौके पर भेजा गया है। वहीं, एरिजोना परिवहन विभाग ने ‘यूएस रूट 89’ को बंद कर दिया है। विभाग ने ट्विटर पर कहा कि इसे दोबारा कब खोला जाएगा इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed