फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America does not interfere in Taiwan and South China Sea, China threat

चीन की धमकी: अमेरिका ने ताईवान और दक्षिण चीन सागर में दखल दी तो आखिर तक लड़ेंगे

Sun, 02 Jun 2019 10:04 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 02 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
America does not interfere in Taiwan and South China Sea, China threat
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

चीन-अमरीका एक बार फिर व्यापार और सुरक्षा के मसले पर उलझते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को सिंगापुर में आयोजित शंगरी-ला डायलॉग में चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगहे ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ताईवान और दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा विवाद पर हस्तक्षेप ना करे। चीन की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी रक्षा सचिव पैट्रिक शैनहान के बयान के बाद आई है। शैनहान ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका एशिया में चीन के बर्ताव को नजरंदाज नहीं करेगा। 

विज्ञापन


दोनों देश पहले से ही ट्रेड वॉर में भिड़े हुए हैं। वहीं अब एक-दूसरे के खिलाफ इस आाक्रामक बयानबाजी ने संबंधों को और तनावपूर्ण कर दिया है। गौरतलब है कि अमरीका लोकतांत्रिक ताईवान की पैरवी करता आया है और दक्षिण चीन सागर में सैन्य सख्ती का विरोध जताता रहा है। खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वायत्त और स्वतंत्र ताईवान के लिए समर्थन बढ़ाने की बात करते रहे हैं, जिससे चीन खासा नाराज रहा है। 
विज्ञापन


जनरल की पोशाक पहने चीनी रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ताईवान के साथ चीन के रिश्तों में कोई दखल देगा तो वह इसके लिए आखिर तक लड़ेगा। उन्होने कहा कि चीन ताईवान को एक पवित्र भू-भाग मानता है और जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी उसकी रक्षा करेगा। वेई के मुताबिक, ‘अगर कोई भी ताईवान को चीन से तोड़ने की हिमाकत करेगा तो चीनी सेना के पास किसी भी कीमत पर लड़ने के अलावा कोई उपाय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अमेरिका अविभाज्य है तो चीन भी और वह एकीकृत ही रहेगा।’ हालांकि वेई ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच युद्ध आपदाकारी ही रहेगा।’ अधिकांश देशों की तरह ही अमेरिका के भी ताईवान से आधिकारिक संबंध नहीं हैं लेकिन वह उसकी स्वायत्ता का पुरजोर समर्थक रहा है। 

ताईवान ने की वेई की निंदा
उधर, चीनी रक्षा मंत्री के बयान की ताईवान सरकार ने कड़ी निंदा की है। ताईवान ने कहा है कि वह कभी चीन का हिस्सा नहीं रहा है और न ही कभी बीजिंग की धमकियों से डरेगा। साथ ही उसने चीन के शांतिपूर्ण विकास के दावे को सदी का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। अगले साल जनवरी में ताईवान में राष्ट्रपति चुनाव होना है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed