फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Documentary released on Swastik, a symbol of peace in US, read some major news

America : अमेरिका में शांति के प्रतीक ‘स्वास्तिक’ पर वृत्तचित्र जारी, पढ़ें देश-दुनिया की कुछ प्रमुख खबरें

Sun, 14 Aug 2022 02:45 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 14 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
America: Documentary released on Swastik, a symbol of peace in US, read some major news
film shooting - फोटो : demo

अमेरिका स्थित हिंदू संगठन (सीओएचएनए) ने शुक्रवार को स्वास्तिक पर प्रकाश डालते हुए एक विचारोत्तेजक वृत्तचित्र जारी किया। इसे दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों और शांति व कल्याण का प्रतीक माना जाता है। ‘द साइलेंस ऑफ स्वस्तिक’ शीर्षक वाला यह वृत्तचित्र, हाल ही में घृणा अपराधों में वृद्धि और पश्चिमी मीडिया द्वारा इसे हिटलर के नाजी जर्मनी में बर्बरता व नरसंहार के साथ जोड़ने के मद्देनजर जारी किया गया है। संगठन के अध्यक्ष निकुंज त्रिवेदी ने कहा, हमने इस वृत्तचित्र में स्वास्तिक के वास्तविक महत्व को बताया है, जो भाईचारा बढ़ाने का प्रतीक है।

विज्ञापन


46 स्टारलिंक उपग्रहों के साथ फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च
अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी स्पेस एक्स ने शुक्रवार को स्टारलिंक उपग्रहों के एक और बैच को लॉन्च किया। मस्क ने ट्वीट किया, फाल्कन-9 ने कैलिफोर्निया के बैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से पृथ्वी की कक्षा में कम से कम 46 स्टारलिंक उपग्रहों को लॉन्च किया। इसके नौ मिनट बाद रॉकेट पहले प्रशांत महासागर में एक ड्रोन जहाज पर उतरा और कुछ ही समय में इसे उठा लिया गया। दूसरे चरण में लाइवस्ट्रीम के समापन के 63 मिनट बाद उपग्रहों को तैनात किया गया। नये उपग्रह समूह-3 का हिस्सा हैं जो एक शेल में परिक्रमा करता है।
विज्ञापन


लीबिया की सीमा पर मृत मिले 15 सूडानी प्रवासी
पश्चिमी लीबिया होकर अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए निकले सूडान के 15 प्रवासियों के शव रेतीले इलाके में मिले हैं। दक्षिणपूर्वी कुफरा शहर के अवैध प्रवासी रोकथाम विभाग ने बताया कि सूडान से लीबिया जाते समय तेल की कमी से उनके वाहन बंद हो गए। नौ लोग बच गए, जबकि कुछ रेत में लापता हो गए। विभाग ने मौतों के कारण की स्पष्ट जानकारी न देते हुए कहा, उनके पास भोजन और पानी का अभाव था। इससे पहले लीबिया में जून माह में 20 प्रवासियों के शव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र : टायर फटने से माइक्रोबस पलटी, नौ लोग मरे, आठ घायल
मिस्र के मिनिया प्रांत में हाईवे पर चलती माइक्रोबस का टायर फट गया। इससे असंतुलित होकर बस पलट गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं। प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि वैननुमा बस यात्रियों को सोहाग प्रांत से काहिरा ले जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मिस्र में हर साल तेज गति वाहनों, खराब सड़कों और यातायात नियमों का पालन न होने से दुर्घटनाओँ में हजारों लोगों की मौत होती है। इसी महीने सोहाग प्रांत में माइक्रोबस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें 17 लोगों की मोत हुई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

बलोचिस्तान में भारी बारिश से 8 मौतें
बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में हालिया भारी बारिश में एक बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की इस बारिश में जान गई है, उनमें से तीन क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित किल्ली खली में मारे गए। यहां जहां भारी बारिश ने दो घरों की दीवारें गिरा दीं। डॉन के अनुसार, चमन जिले में एक और मौत की सूचना है। इस बीच, जिले के उपायुक्त मुनीर अहमद कक्कड़ ने कहा, शुक्रवार को किला अब्दुल्ला जिले में आई बाढ़ में चार लोग बह गए। वे उन 15 लोगों में शामिल थे, जो ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के समय उसमें सवार थे। बाकी लोग लापता रहे। मुस्लिम बाग के सहायक आयुक्त जकउल्लाह दुर्रानी ने कहा कि किला सैफुल्ला जिले में बृहस्पतिवार की रात करीब 120 घर बह गए और अन्य इलाकों में 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

मेघालय : भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद
मेघालय पुलिस ने शनिवार को पूर्वी गारो हिल्स जिले के पिलगोंगरे इलाके के जंगल से 79 राउंड एंटी एयरक्राफ्ट गोला व बारूद सहित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस को यह हथियार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शनिवार तड़के विलियमनगर थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में अभियान चलाया।

आसाराम की जमानत याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब देने को कहा है। दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम जोधपुर के केंद्रीय कारागार में है। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने आसाराम की जमानत याचिका पर गुजरात सरकार से 7 सिंतबर तक जवाब मांगा है। आसाराम ने 80 साल से अधिक उम्र व बिगड़ती सेहत का हवाला देकर रियायत की मांग की है। गत दिसंबर आसाराम ने जमानत के लिए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की की थी।

ईशा फाउंडेशन पर 2.5 करोड़ बकाया मामले में ट्रिब्यूनल का फैसला रद्द
ईशा फाउंडेशन पर बीएसएनएल के 2.5 करोड़ बकाया मामले में ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने मध्यस्थता कार्यवाही फिर शुरू करने का आदेश दिया है। मध्यस्थता के बाद कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन को 2.5 करोड़ की जगह 44 हजार रुपये चुकाने का आदेश दिया गया था। ईशा फाउंडेशन ने दिसंबर, 2018 और जनवरी, 2019 के लिए बीएसएनएल की तरफ से मिले 2,50,47,462 रुपये के बिल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

तमिलनाडु के वित्त  मंत्री की कार पर फेंकी चप्पल, एक हिरासत में
मदुरै हवाईअड्डे पर तमिलनाडु के वित्त राज्यमंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर चप्पल फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि  यह घटना उस समय हुई जब वह जिले के एक शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद जब त्यागराजन वहां से निकल रहे थे, तभी भाजपा के कुछ संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक दिया। उसी दौरान उनकी कार पर चप्पल फेंकी गई।

अफगानिस्तान के भारतीय दूतावास में कामकाज जल्द ही बढ़ने की संभावना
यहां दोबारा खोले गए भारतीय दूतावास में कामकाज जल्द ही बढ़ने की संभावना है। अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बाल्खी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, दूतावास में राजनयिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भारत की इच्छा का अफगानिस्तान स्वागत करता है। दूतावास को पूरी सुरक्षा देंगे। काबुल के भारतीय दूतावास में जून से तकनीकी टीम तैनात है। यह व्यवसाय, कारोबारी मौकों, भोजन और दवाइयों संबंधी मदद बंटवाने में सहयोग दे रही है। हाल ही में एक अन्य टीम ने मानवीय मदद पहुंचाने के काम का निरीक्षण किया था। उनकी तालिबान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed