{"_id":"6126a3808f30685e4f2e2407","slug":"america-democratic-party-mps-passed-a-bill-in-the-us-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी सदन में एक विधेयक किया पारित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी सदन में एक विधेयक किया पारित
Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
सार
- राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बिल के पारित होने की प्रशंसा की, कहा कि यह एक ‘पवित्र अधिकार’ की रक्षा करेगा और उन्होंने सीनेट से ‘इस महत्वपूर्ण बिल को अपनी मेज पर भेजने’ के लिए कहा।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद
- फोटो : iStock
विस्तार
डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी सदन में एक विधेयक पारित किया जो पिछले एक दशक में उच्चतम न्यायालय द्वारा कमजोर किए गए मतदान कानून को मजबूत बनाएगा। चुनावों में बदलाव के लिए यह विधेयक डेमोक्रटिक पार्टी के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसे 212 के मुकाबले 219 मतों से पारित किया गया।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी ने विधेयक को बताया ‘अनावश्यक’
इसे किसी रिपब्लिकन सांसद का समर्थन नहीं मिला। इसके पारित होने की राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रशंसा की, जिन्होंने कहा कि यह एक ‘पवित्र अधिकार’ की रक्षा करेगा और उन्होंने सीनेट से ‘इस महत्वपूर्ण बिल को अपनी मेज पर भेजने’ के लिए कहा।
विज्ञापन
हालांकि इस विधेयक को आगे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सीनेट में रिपब्लिकनों के विरोध को दूर करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने बिल को ‘अनावश्यक’ बताया।
विज्ञापन