फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America cleared that there will be no relaxation on sanctions on Iran

अमेरिका ने ईरान पर अपनाया सख्त रुख, ट्रंप ने कहा- नहीं हटाएंगे कोई प्रतिबंध

Sun, 29 Sep 2019 02:41 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Sep 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
America cleared that there will be no relaxation on sanctions on Iran

ईरान द्वारा दो बार अमेरिकी पहल के बावजूद वार्ता न करने के बयान पर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सिर्फ वार्ता के लिए ईरान पर लगे प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं देंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘ईरान चाहता है कि बातचीत के लिए मैं उस पर से प्रतिबंधों को हटा दूं। मैं कहता हूं कि ऐसा हरगिज नहीं होने वाला है। अमेरिका ईरान से प्रतिबंधों को नहीं हटाएगा।’

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के इस एलान से खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होता नहीं नजर आ रहा है। ट्रंप के इस बयान से उलट, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी की वेबसाइट के मुताबिक जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के नेताओं ने अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान को प्रोत्साहित किया था और आश्वासन दिया था कि अमेरिका ईरान पर से सभी प्रतिबंधों को हटा देगा। 
विज्ञापन


हालांकि, अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट के जरिए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। ट्रंप के बयान पर हसन रूहानी ने कहा है कि प्रतिबंधों और अधिकतम दबाव में यदि हम अमेरिका के साथ बातचीत करना भी चाहें तो इसके सकारात्मक नतीजे आने में संदेह है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता टूटने के बाद से ही तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी में बढ़ा तनाव

परमाणु समझौता खत्म होने के बाद अमेरिका के दोबारा ईरान पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद से खाड़ी में पश्चिमी देशों का तनाव बढ़ गया है। पिछले हफ्ते ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया था।


 
रूस ने साफ कह दिया है कि युद्ध हुआ तो वह ईरान का साथ देगा। रूस ने यह भी कहा कि वाशिंगटन यदि क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा देगा तो इसकी भरपाई मुश्किल हो जाएगी। उधर, फ्रांस और जर्मनी वार्ता के पक्षधर हैं जबकि ब्रिटेन ईरान के विरुद्ध सख्त रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed