{"_id":"5e7542758ebc3e768b4980a7","slug":"america-banned-five-uae-companies-which-bought-petroleum-products-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वाली यूएई की पांच कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वाली यूएई की पांच कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
Sat, 21 Mar 2020 03:53 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पांच कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागुस ने ट्वीट कर कहा, अमेरिका ने यूएई की पांच कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है क्योंकि उन्होंने ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदे। ईरान पर प्रतिबंध के बावजूद उसके साथ व्यापार आतंकवाद के लिए तेहरान का समर्थन है।
विज्ञापन
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 2019 में इन पांच कंपनियों ने ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी से हजारों मीट्रिक टन पेट्रोलियम उत्पाद खरीदे थे। पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग ईरान के लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत है, जो इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल आतंकी गुटों को मजबूत करने के लिए करता है।
विज्ञापन
ऐसे में यदि कोई देश ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदता है तो इसका अर्थ आतंकवाद को समर्थन देना है। बयान में यह भी कहा गया है कि पांच में से तीन कंपनियों ने ईरान से उत्पाद खरीद को छिपाने के लिए गलत दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन