फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america announces 70 crore award for three pakistani extremists

अमेरिका ने तीन पाकिस्तानी चरमपंथियों पर रखा 70 करोड़ का इनाम

Fri, 09 Mar 2018 11:25 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
america announces 70 crore award for three pakistani extremists

अमेरिका ने चरमपंथी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी के नेता मौलाना फजुल्लाह पर 50 लाख डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपये का इनाम रखा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि फजुल्लाह के अलावा अब्दुल वली और मंगल बाघ के बारे में जानकारी देने वाले को तीस-तीस लाख अमेरिकी डॉलर यानी 19-19 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने न्याय के लिए इनाम (आरएफजे) कार्यक्रम के तहत इन इनामों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार इन चरमपंथियों के बारे में जानकारी देने और उनके ठिकाने का पता बताने वाले को इनाम की ये रकम दी जाएगी।
विज्ञापन


अमेरिका की तरफ से ये घोषणा उस वक्त हुई है जब पाकिस्तान की शीर्ष राजनयिक और विदेश सचिव तहमीना जंजुआ दो दिन की यात्रा पर वॉशिंगटन में हैं। हाल ही में अमेरिका और उसके सहयोगी देश पेरिस में हुई फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में पाकिस्तान को चरमपंथी संगठनों को आर्थिक मदद करने वाले देशों की सूची में शामिल करवाने में कामयाब रहे थे। इस फैसले के बाद अमेरिका की यात्रा पर आने वाली जंजुआ पाकिस्तान की पहली वरिष्ठ राजनयिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो कौन हैं ये चरपंथी

america announces 70 crore award for three pakistani extremists

तो आखिर कौन हैं ये चरपंथी जिनके खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने इतनी बड़ी इनामी रकम का एलान किया है :

मौलाना फजुल्लाह

मौलाना फजुल्लाह को साल 2013 में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का प्रमुख नियुक्त किया गया था। फजुल्लाह को 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के आर्मी स्कूल में हमले का मास्टर माइंड माना जाता है। इस हमले में 131 छात्रों समेत 151 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा फजुल्लाह को जून 2012 में 17 पाकिस्तानी सैनिकों का सिर काटने और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई पर हमले के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। अमेरिकी सरकार ने इस पाकिस्तानी चरमपंथी पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा है। भारतीय मुद्रा में ये रकम तकरीबन 32 करोड़ रुपये बैठती है।

अब्दुल वली

अब्दुल वली चरमपंथी संगठन जमात उल अहरार (जेयूए) के प्रमुख हैं। जेयूए तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से अलग हुआ चरमपंथी संगठन है। जेयूए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सक्रिय है। वली ने पाकिस्तान में कई आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली है। मार्च 2016 में लाहौर में आत्मघाती हमले के पीछे भी अब्दुल वली का ही हाथ माना जाता है। इस हमले में 75 लोगों की मौत हुई थी और 340 अन्य लोग घायल हो गए थे। जेयूए की जड़ें कथित तौर पर पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हैं।

मंगल बाघ

अमेरिका ने अपनी इनामी सूची में चरमपंथी संगठन लश्कर ए इस्लाम के प्रमुख मंगल बाघ को शामिल किया है। लश्कर ए इस्लाम भी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से अलग हुआ खड़ा है। इसके चरमपंथी मुख्य रूप से अफगानिस्तान में तैनात नैटो के काफिले को निशाना बनाते हैं। सितंबर 2007 में पाकिस्तान की सरकार भी मंगल बाघ पर इनाम की घोषणा कर चुकी है। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि मंगल बाघ के बारे में किसी तरह की सूचना देने वाले और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद करने वालों को 60 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

इसके अलावा अमेरिकी विदेश विभाग ने मध्य पूर्व देशों के कई संगठनों के चरमपंथियों पर भी इनाम का एलान किया है। अमेरिकी विभाग का कहना है कि ये चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अमेरिका ने साफ किया है कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ उसे सख्त रुख इसलिए भी अख्तियार करना पड़ा क्योंकि वो अफगानिस्तान में खुल्लमखुल्ला अमेरिकी फौजों को निशाना बना रहा है। साथ ही अमेरिकी धरती पर भी चरमपंथी हमले करने की कोशिशों में भी जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed