{"_id":"5d285c048ebc3e6caf0cdb37","slug":"america-and-india-will-find-satisfying-solution-of-their-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और भारत मतभेदों को दूर करने के लिए संतोषजनक समाधान ढूंढ लेंगे: भारतीय राजदूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और भारत मतभेदों को दूर करने के लिए संतोषजनक समाधान ढूंढ लेंगे: भारतीय राजदूत
Fri, 12 Jul 2019 03:38 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : File Photo
अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और भारत द्विपक्षीय मतभेदों को दूर करने के लिए "पारस्परिक रूप से संतोषजनक" समाधान ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अच्छे रिश्ते के बीच में मामूली गतिरोधकों को नहीं आने देना चाहिए।
विज्ञापन
श्रृंगला की ये टिप्पणी अमेरिका के ऊर्जा मंत्री रिक पेरी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के एकसाथ काम करने से विश्व एक बेहतर स्थान बन पाएगा और मतभेदों के बावजूद दोनों पक्ष साथ आएंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और शुल्क को लेकर कायम मतभेदों के संदर्भ में यह बयान दिया था। श्रृंगला ने कहा, "हमें इन मामूली गतिरोधकों को अच्छे संबंधों के बीच नहीं आने देना चाहिए।"
विज्ञापन
'यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम' (यूएसआईएसपीएफ) के दूसरे शिखर सम्मेलन में गुरुवार को भारतीय राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक रूप से देखा जाता है, सामरिक दृष्टि से नहीं।
विज्ञापन