{"_id":"5ddd9eac8ebc3e54ea6815ee","slug":"america-and-china-will-continue-negotiations-on-trade-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखेंगे अमेरिका व चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखेंगे अमेरिका व चीन
Wed, 27 Nov 2019 03:23 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
President Donald Trump and President Xi Jinping
- फोटो : SCMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन-अमेरिका के शीर्ष व्यापार वार्ताकारों ने फोन पर चर्चा कर व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) खत्म करने की दिशा में पहल की है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि दोनों देशों के वार्ताकारों ने शुरुआती समझौते पर काम करते रहने पर सहमति जताई है। हालांकि इस घोषणा की अमेरिका ने पुष्टि नहीं की है लेकिन चीनी एलान से अमेरिकी शेयर बाजारों में उछाल देखा गया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक संक्षिप्त प्रपत्र में कहा, चीन के उप-प्रधानमंत्री लिउ हे व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट लाइथाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन से मंगलवार सुबह बातचीत की। चीन ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मुख्य चिंताओं से जुड़े मुद्दों के समाधान पर गौर किया और इस बात पर सहमति जताई कि व्यापार युद्ध से जुड़े मुद्दों का भी उपयुक्त तरीके से समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही दोनों पक्ष इस बात पर भी राजी हुए कि पहले दौर की बातचीत में जो मुद्दे छूट गए हैं उनको लेकर भी आपसी संपर्क में बनाए रखेंगे।’ चीनी वाणिज्य मंत्रालय की इस घोषणा अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट के नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आई है। चीन की सरकार द्वारा पेटेंट और कॉपीराइट सुरक्षा के लिये नये दिशानिर्देश जारी किये जाने की घोषणा के बाद अमेरिका के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन