{"_id":"5e6ebf068ebc3ea81263f2b4","slug":"america-alabama-house-of-representatives-lifts-ban-on-yoga-refuses-to-adopt-namaste","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अमेरिका की अलबामा प्रतिनिधि सभा ने योग से प्रतिबंध हटाया, नमस्ते को अपनाने से इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: अमेरिका की अलबामा प्रतिनिधि सभा ने योग से प्रतिबंध हटाया, नमस्ते को अपनाने से इनकार
Mon, 16 Mar 2020 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Mar 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका की अलबामा प्रतिनिधि सभा ने महीनों तक गहन चर्चा के बाद योग से दशकों पुराना प्रतिबंध हटाने के पक्ष में मतदान किया है, लेकिन उसने ऐसे समय में ‘नमस्ते’ पर रोक लगा दी है जब दुनिया भर के नेता कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अभिवादन के इस तरीके को अपना रहे हैं। योग से प्रतिबंध हटाया जाना भारत की सदियों पुरानी इस पद्धति की बढ़ती स्वीकृति और लोकप्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन
अलबामा शिक्षा बोर्ड ने कट्टरपंथी समूहों के दबाव में आकर 1993 में राज्य के सार्वजनिक स्कूलों में योग के साथ-साथ सम्मोहन और ध्यान पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी से विधायक जेरेमी ग्रे द्वारा पेश किये गए योग विधेयक पर मंगलवार को मतदान हुआ, जिसके पक्ष में 84 और विरोध में 17 वोट पड़े। अलबामा प्रतिनिधि सभा ने योग पर से तो प्रतिबंध हटा लिया लेकिन नमस्ते का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन