फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Air Travel Returns to Normal After Disruption Due to FAA Computer System Outage News in Hindi

America: अमेरिका में तकनीकी खराबी के चलते 10 लाख लोग हुए प्रभावित, अब सामान्य हुईं विमानन सेवाएं

Fri, 13 Jan 2023 09:02 AM IST
नितिन गौतम वॉशिंगटन, अमर उजाला न्यूज डेस्क
वॉशिंगटन, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Jan 2023 09:02 AM IST
सार

America: फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि डाटाबेस फाइल में खराबी के चलते नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में दिक्कत आई। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति का सामना ना करना पड़े। 

विज्ञापन
US Air Travel Returns to Normal After Disruption Due to FAA Computer System Outage News in Hindi
USA - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में विमानन सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। बता दें कि फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते अमेरिका में विमानन सेवाएं ठप हो गईं थी। इस दौरान अमेरिका में गुरुवार को 3700 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चलीं या फिर कैंसिल हुईं। वहीं बुधवार को 1300 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और 11 हजार फ्लाइट्स हजार देरी से चलीं। इसके चलते अमेरिका में करीब 10 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


बता दें कि फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) सिस्टम में खराबी आई थी। यह सिस्टम उड़ान के दौरान विमान के पायलट को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के तहत विमान के पायलट को मौसम, ज्वालामुखी विस्फोट, हवाई क्षेत्र में कोई प्रतिबंध, पैराशूट जंप, रॉकेट लॉन्च और किसी तरह के सैन्य अभ्यास आदि के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो। साथ ही हवाई पट्टी पर  बर्फबारी, लाइटों में गड़बड़ी आदि की जानकारी भी दी जाती है। 
विज्ञापन


फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि डाटाबेस फाइल में खराबी के चलते नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में दिक्कत आई। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति का सामना ना करना पड़े। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डाटाबेस में यह खराबी कैसे आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन पर किसी तरह के साइबर अटैक से इंकार किया है। वहीं इस घटना के बाद अमेरिका में फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में भारी निवेश की बात उठ गई है और लोगों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए भारी निवेश की जरूरत होगी और सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने की मांग उठ रही है। बता दें कि 11 सितंबर 2001 के हमले के वक्त भी अमेरिका में विमानन सेवाएं रोक दी गईं थी। अब उसके 20 साल बाद तकनीकी खराबी के चलते फिर यह स्थिति आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed