{"_id":"608e00b38ebc3e8d1c769161","slug":"america-accepts-indian-policy-on-china-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश नीति: चीन-पाक पर भारतीय नीति का अमेरिका ने माना लोहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश नीति: चीन-पाक पर भारतीय नीति का अमेरिका ने माना लोहा
Sun, 02 May 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 May 2021 07:00 AM IST
सार
- कहा- भारत ने ठोस विदेश नीति अपनाई कड़े रुख पर कायम रही नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के शीर्ष खुफिया एजेंसी ने कहा है कि भारत ने पिछले साल ठोस विदेश नीति अपनाते हुए हिंद महासागर में सुरक्षा बढ़ाई है और आक्रामक अंदाज में दिख रहे चीन के साथ ही पाकिस्तान के प्रति भी अपना रुख और सख्त कर लिया है।
विज्ञापन
डिफेंस इंटैलिजेंस एजेंसी के निदेशक स्कॉट बेरियर ने वैश्विक चुनौतियों पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र सैन्य समिति से कहा, कोरोना के शुरुआती दौर में भारत ने पूरे दक्षिण एशिया, अफ्रीका व पश्चिम एशिया, अफ्रीका व पश्चिम एशिया के देशों को चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में खास भूमिका निभाई।
विज्ञापन
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की ओर से अपने क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश के मसले के साथ कठोरता से निपटा। जून में गलवां घाटी में भारतीय-चीनी सैनिकों की झड़प के बाद भारत ने 40 हजार अतिरिक्त सैनिक, तोप, टैंक व विमान तैनात किए। विवादित क्षेत्र पर कब्जा किया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चीनी पोतों के जवाब में अदन की खाड़ी में अपने युद्ध पोत भेजे। उधर चीनी मोबाइल एप, व कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर आर्थिक मोर्चा खोले रखा। बेरियर ने बताया, पाकिस्तान को लेकर भी भारत रियायत के मूड में नहीं है।