{"_id":"5f49f4f58ebc3e3d04403c9f","slug":"america-a-plane-collides-with-a-storage-building-in-florida-two-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फ्लोरिडा में भंडारण इमारत से टकराया विमान, दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फ्लोरिडा में भंडारण इमारत से टकराया विमान, दो की मौत
Sat, 29 Aug 2020 11:56 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, फ्लोरिडा
पीटीआई, फ्लोरिडा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरिडा के सार्वजनिक भंडारण इमारत से शुक्रवार को एक छोटे विमान के टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय विमानन प्राधिकार की प्रवक्ता कैथलीन बेरगेन ने बताया कि दो इंजन वाला एअरो कमांडर सुबह नौ बजे के करीब पेम्ब्रोक पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान फोर्ट लॉडेरडाले से दक्षिण में है।
विज्ञापन
ब्रोवार्ड शेरिफ कार्यालय की खबर के अनुसार ब्रोवार्ड काउंटी और हॉलीवुड शहर के बचावकर्मी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दो लोग मलबे में दबे हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
शेरिफ कार्यालय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान पोम्पानो बीच से ओपा लोका के दक्षिण में जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेगा।
विज्ञापन