फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   All records broken in daily covid-19 cases, 14.4 lakh new patients in a day all over the world

Corona in World: दैनिक कोविड-19 मामलों में टूटे सभी रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में एक दिन में 14.4 लाख नए मरीज

Tue, 28 Dec 2021 11:08 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 28 Dec 2021 11:08 PM IST
सार

ओमिक्रॉन में उछाल से दुनिया में 11,500 उड़ानें रद्द की गईं। ओमिक्रॉन प्रसार देखते हुए कई देशों ने पाबंदियां दोबारा लगा दी हैं।
 

विज्ञापन
All records broken in daily covid-19 cases, 14.4 lakh new patients in a day all over the world
Corona in World - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते मामलों से यात्रा उद्योग ठप हो रहा है। पूरी दुनिया में शनिवार से मंगलवार के बीच करीब 11,500 उड़ानें रद्द हुई हैं। उधर, ओमिक्रॉन प्रसार देखते हुए कई देशों ने पाबंदियां दोबारा लगा दी हैं। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में एक दिन में दुनिया में 14.4 लाख से ज्यादा नए मामले आए हैं जो गतवर्ष एक दिन में आए नए मामलों से ज्यादा हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अमेरिकन एयरलाइंस ने अपनी 1,100 और उड़ानें रद्द कर दीं। दुनिया में उड़ानों के बंद होने का एक बड़ा कारण चालक दल के सदस्यों का कोरोना पीड़ित हो जाना भी है। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण उड़ान में देरी होना भी आम हो गया है। यात्रा उद्योग शोध फर्म (ओएजी) के वरिष्ठ विश्लेषक जॉन ग्रांट ने इन हालात पर चिंता जताई है। इस बीच, लोगों के जल्द काम पर लौटने और व्यापक पैमाने पर श्रमबल की कमी की आशंका को कम करते हुए यूएस सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने लक्षण विहीन कोरोना मामलों के लिए पृथक-वास अवधि को 10 से घटाकर 5 दिन कर दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक दुनिया में एक दिन के भीतर 14.4 लाख से ज्यादा मामले एक दिन में आने से वैश्विक चिंता बढ़ गई है। मंगलवार तड़कते तक नए मामलों का 7 दिनी औसत आंकड़ा 8,41,000 रहा जो नवंबर से काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


चीन ने नए नियमों के चलते शंघाई जाने वाला अमेरिकी विमान लौटाया
डेल्टा एयरलाइन्स ने चीन जाने वाली अपनी उड़ान को रीरूट कर वापस अमेरिका ले जाने के पीछे चीन की नई क्लीनिंग रिक्वायरमेंट्स को वजह बताया है। इसे लेकर अमेरिका चीन में नया विवाद खड़ा हो सकता है। 21 दिसंबर की इस उड़ान को सिएटल से रवाना होने के बाद शंघाई में लैंड करना था, लेकिन इसे बीच रास्ते से ही अमेरिका वापस लौटा लिया गया। डेल्टा एयरलाइंस के अनुसार, विमान के वापस लौटने का कारण कोविड-19 के केसों में आए ताजा उछाल के बाद चीन की ओर से उसी दिन जारी किए गए नए नियम रहे। एयरलाइंस ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों ने बढ़ाई सख्ती
ब्रिटेन में अन्य जगहों स्कॉटलैंड, नॉदर्न आयरलैंड और वेल्स में नाइट क्लब को बंद करने का आदेश देते हुए समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच, नीदरलैंड ने पहले ही सभी गैर-जरूरी दुकानों, रेस्तरां और बार को बंद करते हुए स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। यहां बड़े समूहों की खरीदारी रोक दी गई है। यूरोप के कई देशों में सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया गया और संगीत समारोहों पर भी प्रतिबंध है। यूनान में, अधिकारियों ने अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर ‘डबल मास्क’ अनिवार्य कर दिया है। पोलैंड में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नाइट क्लब खुले रहेंगे। वहीं, रूस में भी मामूली प्रतिबंध ही लगाए गए है। बेल्जियम में, सिनेमाघर और कला केन्द्रों को बंद किया गया है। ब्रिटेन में रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले आने से अस्पताल 70 फीसदी से भी ज्यादा भर चुके हैं। 

बेहतर होने से पहले बदतर होंगे हालात : डॉ. फॉसी
अमेरिकी संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर एंटनी फॉसी का कहना है कि हालात बेहतर होने से पहले बदतर होंगे और अमेरिका को घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए भी टीकाकरण अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए। डॉ. फॉसी ने कहा, जब आप टीकाकरण को अनिवार्य बनाते हैं, तो इससे अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

फ्रांस ने की नए नियमों की घोषणा
फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने बताया कि अगले सप्ताह से बंद केंद्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दो हजार और खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पांच हजार लोग ही शामिल हो पाएंगे। संगीत समारोहों के दौरान लोगों से अपनी जगह पर बैठे रहने की अपील की गई है। बार में खड़े होने की भी अनुमति नहीं होगी। सिनेमाघरों, खेल और सार्वजनिक परिवहनों में खाने-पीने पर प्रतिबंध होगा। 

ऑस्ट्रेलिया : दो प्रांतों में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड नए मामले
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और क्वींसलैंड प्रांतों में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए। इसे देखते हुए जांच केंद्रों पर दबाव के कारण रैपिड एंटीजन जांच का व्यापक इस्तेमाल करने की अपील की गई है। क्वींसलैंड राज्य में 1,158 मामले सामने आए जबकि विक्टोरिया राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 2,738 नए मामले आए जो अक्टूबर मध्य में आए 2,297 मामलों से अधिक हैं। 

बोल्सोनारो 11 साल की बेटी को वैक्सीन नहीं लगवाएंगे
ब्राजील के राष्ट्रपति राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो अपनी 11 साल की बेटी को कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने यह बयान ब्राजील के सांता कैटरीना राज्य में मीडिया से बात करते हुए दिया। इसके साथ ही उन्होंने पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स की भी आलोचना की। दुनिया भर में ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमितों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बोल्सोनारो के इस बयान पर एक्सपर्ट्स ने हैरानी जताई है।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा 5 जनवरी को 5 से 11 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी देंगे। ब्राजील ने इस महीने की शुरुआत में चाइल्ड वैक्सीनेशन प्रोगाम को इजाजत दी है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा- 'वायरस से इतने ज्यादा बच्चों की भी मौत नहीं हो रही है, जो उनके लिए वैक्सीन की जरूरत को सही ठहराया जाए।' 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed