फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alibaba founder Jack Ma visit Pakistan

Jack Ma in Pakistan: अलीबाबा के संस्थापक जैक मा चुपचाप पाकिस्तान पहुंचे, दूतावास को भी कोई खबर नहीं

Mon, 03 Jul 2023 03:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 03:58 AM IST
सार

चीनी अरबपति और अलीबाबा ग्रुप के सह-संस्थापक जैक मा ने अपनी अप्रत्याशित पाकिस्तान यात्रा सबको चौंका दिया। वह पाकिस्तान चुपचाप पहुंचे थे यहां तक कि उन्होंने दूतावास को भी कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Alibaba founder Jack Ma visit Pakistan
अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा - फोटो : PTI

विस्तार

चीनी अरबपति और अलीबाबा ग्रुप के सह-संस्थापक जैक मा ने अपनी अप्रत्याशित पाकिस्तान यात्रा सबको चौंका दिया। वह पाकिस्तान चुपचाप पहुंचे थे यहां तक कि उन्होंने दूतावास को भी कोई जानकारी नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (बीओआई) के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसन ने उनकी यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि जैक मा 29 जून को लाहौर पहुंचे और 23 घंटे तक रुके।

विज्ञापन


जैक मा हाल ही में नेपाल के काठमांडू की यात्रा पूरी की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री प्रचंड से मुलाकात की। वहीं मंगलवार को दोपहर में काठमांडू पहुंचे. यहां उन्होंने थमेल, भक्तपुर दरबार स्क्वायर और कालीमाटी सब्जी बाजार जैसी जगहों का दौरा किया।
विज्ञापन


पूर्व राज्य मंत्री और निवेश बोर्ड (बीओआई) के अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसन ने एक ट्वीट में खुलासा किया कि जैक मा निजी यात्रा पर लाहौर में हैं, उन्होंने कहा कि चीन दूतावास को भी उनकी पाकिस्तान यात्रा और कार्यक्रमों के विवरण की जानकारी नहीं है। उनके साथ सात लोगों का एक समूह भी है जो उनके साथ पाकिस्तान पहुंचा है, जिसमें एक अमेरिकी और पांच चीनी नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में बिजनेस हस्ती, फाइनेंसर और परोपकारी जैक मा अलीबाबा ग्रुप के सह-संस्थापक हैं, जो प्रौद्योगिकी कंपनियों का एक वैश्विक समूह है, इसके अलावा, युनफेंग कैपिटल, एक चीनी निजी इक्विटी फर्म, मा द्वारा सह-स्थापित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed