{"_id":"5ca3ce99bdec221477610232","slug":"algeria-president-abdelaziz-bouteflika-left-power-after-20-years-under-army-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के दबाव में 20 साल बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने सत्ता छोड़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सेना के दबाव में 20 साल बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने सत्ता छोड़ी
Wed, 03 Apr 2019 02:35 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Abdelaziz Bouteflika (file)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्जीरिया के 82 वर्षीय बुजुर्ग राष्ट्रपति अब्देलअजीज बोटेफ्लिका ने सांविधानिक परिषद को अपने इस्तीफा देने की जानकारी दी है। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, दो दशक से सत्ता में जमे बैठे अब्देलअजीज का इस्तीफा मंगलवार से ही प्रभावी हो गया है। 2013 में हृदयघात से जूझने के बाद सार्वजनिक तौर पर बेहद कम दिखने वाले और व्हीलचेयर का सहारा लेने के लिए मजबूर अब्देलअजीज का यह इस्तीफा सेना के दबाव के बाद आया है।
विज्ञापन
लंबे समय तक अब्देलअजीज के विश्वसनीय सहयोगी रहे अल्जीरियाई सेना प्रमुख अहमद गेद सालाह ने मंगलवार को ही अब्देलअजीज के खिलाफ प्रदर्शनों की बाढ़ के बाद उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से महाभियोग प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
लगातार पांचवे कार्यकाल का रास्ता खोज रहे अब्देलअजीज के सोमवार को अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा देने से इनकार करने के चलते सेना प्रमुख ने मंगलवार को यह मांग की थी। अब्देलअजीज का कार्यकाल 28 अप्रैल को खत्म होने वाला था।
विज्ञापन