{"_id":"5da119148ebc3e939e471157","slug":"alexei-leonov-the-first-human-to-walk-in-space-dies-in-moscow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष में पहली 'चहलकदमी' कर इतिहास रचने वाले लियोनोव नहीं रहे, नासा ने तुरंत किया ये काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष में पहली 'चहलकदमी' कर इतिहास रचने वाले लियोनोव नहीं रहे, नासा ने तुरंत किया ये काम
Sat, 12 Oct 2019 05:36 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
अलेक्सी लियोनोव
अंतरिक्ष में पहली बार 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमॉस ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि दी गई जानकारी में उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। बता दें रूसी मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि लियोनोव पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए थे।
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक लियोनोव के निधन एक अहम घटना है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यह खबर मिलते ही नासा ने अपना वह लाइव प्रसारण बीच में ही रोक दिया जिसमें उसके दो दो अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर चहलकदमी कर रहे थे। नासा ने इसके बजाय लियोनोव के निधन की खबर तुरंत प्रसारित की।