अल्बानिया : प्रधानमंत्री पर फेंके गए अंडे, विपक्ष ने बताया क्रिसमस व नए साल की ग्रीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्बानिया में यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाने के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाषण दे रहे प्रधानमंत्री एडी रामा पर गुरुवार को अंडे फेंके गए। यह हरकत एक सांसद ने की जिन्हें इसके बाद गार्ड्स ने बाहर निकाल दिया। घटना के बाद सांसद एंड्री हासा पर संसद में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। स्पीकर ने उन पर 10 दिन का प्रतिबंध लगाया है।
वहीं, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि वह बढ़ी फीस के खिलाफ छात्रों के विरोध का समर्थन करते हैं। वहीं, अल्बानिया के पूर्व प्रधानमंत्री व विपक्षी नेता सली बेरिशा ने कहा कि फेंके गए अंडे विपक्ष की ओर से रामा के लिए क्रिसमस व नए साल की ग्रीटिंग थे।
अल्बानिया की सड़कों पर छात्र कर रहे प्रदर्शन
अल्बानिया में इस समय यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाने के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि यहां सरकारी विश्वविद्यालयों में एक साल की फीस 13 हजार से दो लाख रुपये (160 से 2560 यूरो) तक है। वहीं, प्रति व्यक्ति औसत मासिक आय 28 हजार रुपये (350 यूरो) है।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उतारा गुस्सा
अंडे फेंके जाने की घटना के बाद प्रदानमंत्री एडी रामा ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष को छात्रों की मांगों के बारे में सरकार से चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने यहां टकराव के हालात पैदा कर दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.